Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹54 का डिविडेंड, 5 जून है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी 24 जून को होने जा रही आगामी सालाना आम बैठक में ली जाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटा था

अपडेटेड May 30, 2026 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
HDFC AMC के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) अपने शेयरहोल्डर्स को 54 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने अप्रैल महीने में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों की घोषणा करते वक्त डिविडेंड का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटा था।

वित्त वर्ष 2026 के फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी 24 जून को होने जा रही आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में ली जाएगी। उसके बाद डिविडेंड का पेमेंट किया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। इससे पहले HDFC AMC ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे थे, जिसके चलते शेयर की कीमत एडजस्ट हुई।

HDFC Asset Management Company के शेयर की कीमत शुक्रवार, 29 मई को BSE पर 2686.70 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.37 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। अप्रैल महीने में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाला ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 3170 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।


मार्च तिमाही में मुनाफा घटा

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 2.5 प्रतिशत गिरकर 622.66 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 638.46 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर मुनाफा 19 प्रतिशत कम रहा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1051.51 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में रेवेन्यू 901.36 करोड़ रुपये था।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 229.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 190.41 करोड़ रुपये के थे। HDFC AMC अगस्त 2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 2,800.33 करोड़ रुपये का था।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए HDFC AMC की वित्तीय सेहत

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 2858.06 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 2460.19 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 18 प्रतिशत बढ़कर 4122.16 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 3498.44 करोड़ रुपये था।

जून में भी सीमित दायरे में रह सकता है निफ्टी, 23250 से नीचे फिसला तो बढ़ेगी गिरावट; नए हफ्ते में ये शेयर करा सकते हैं अच्छी कमाई

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।