HDFC Bank Q2 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने शनिवार, 17 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का मुनाफा और ब्याज से होने वाली कमाई, दोनों बढ़े हैं। वहीं, खराब कर्ज के आंकड़ों में भी सुधार हुआ है। बैंक के नतीजे बाजार के अनुमानों के करीब रहे।
