HDFC Bank के मार्केट कैप ने 13 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। आज इस प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह शेयर 1719.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 12 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। Envision Capital के नीलेश शाह का मानना है कि HDFC Bank एक ग्रोथ स्टॉक के रूप में है। स्टॉक में हालिया तेजी के बावजूद यह समय निवेश का एक अच्छा मौका हो सकता है।
