Get App

HDFC Bank के शेयर 2 दिनों में 11% लुढ़के, जानिए Q3 नतीजों के बाद अब क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म

HDFC Bank के शेयरों में दो दिनों में करीब 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 16,372 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 12,259 करोड़ रुपये था। जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 2:28 PM
HDFC Bank के शेयर 2 दिनों में 11% लुढ़के, जानिए Q3 नतीजों के बाद अब क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म
HDFC Bank के शेयरों पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर आज भी देखने को मिल रहा है।

HDFC Bank के शेयरों पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर आज भी देखने को मिल रहा है। बैंक के शेयरों में आज 18 जनवरी को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। इस तरह यह स्टॉक दो दिनों में करीब 11 फीसदी टूट चुका है। इस समय BSE पर बैंक के शेयर 3.02 फीसदी गिरकर 1490.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1480.25 रुपये के निचले स्तर को छू लिया था। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी ने अन्य बैंकिंग शेयरों, खास तौर पर प्राइवेट बैंकों पर असर डाला है। इसके चलते आज 18 जनवरी को बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे चला गया।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 33 फीसदी बढ़कर 16,372 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 12,259 करोड़ रुपये था। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक के तिमाही नतीजों के अनुसार फंड के हायर कॉस्ट के कारण Q3FY24 में इसके नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में कमी आई है। हायर प्रोविजन और तीसरी तिमाही में अर्निंग पर शेयर (EPS) में दशक में पहली बार कम ग्रोथ ने भी शेयर पर असर डाला है। लगातार कमजोर डिपॉजिट ग्रोथ लोन ग्रोथ को सीमित कर सकती है और/या मार्जिन पर असर डाल सकती है।

ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें