HDFC Bank Share Price : RBI के इस फैसले ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा भागा शेयर

HDFC Bank Share Price : HDFC बैंक ने बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद बताया कि RBI ने LIC के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है,जिसके तहत वह बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह मंजूरी LIC की अर्जी के बाद 19 अगस्त को RBI द्वारा जारी एक पत्र के ज़रिए दी गई

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank Share Price : यह खबर HDFC बैंक द्वारा अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद आई है। इस अवधि में बैंक के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 4.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC Bank Share Price : गुरुवार, 20 अगस्त के शुरुआती कारोबारी सेशन में HDFC बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। इस बढ़त की वजह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को इस प्राइवेट सेक्टर के बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 फीसदी तक करने के लिए दी गई मंजूरी है। आज के शुरुआती कारोबार में HDFC बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार 1.06% बढ़कर ₹727.60 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि,2026 में अब तक इस शेयर में 26.6% की गिरावट आई है। इस अवधि में निफ्टी के मुकाबले स्टॉक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। निफ्टी में इसी दौरान लगभग 7.5% की गिरावट देखने को मिली है। HDFC बैंक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग ₹11.21 लाख करोड़ रुपए है।

    HDFC बैंक ने बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद बताया कि RBI ने LIC के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है,जिसके तहत वह बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह मंजूरी LIC की अर्जी के बाद 19 अगस्त को RBI द्वारा जारी एक पत्र के ज़रिए दी गई।

    HDFC बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त तक LIC के पास HDFC बैंक की कुल शेयर कैपिटल का 4.11 प्रतिशत हिस्सा था। रेगुलेटरी मंजूरी मिलने से LIC को अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा होल्डिंग को लगभग 5.9 प्रतिशत तक बढ़ाने का मौका मिल गया है। RBI की यह मंजूरी,बैंकिंग,विदेशी मुद्रा और सिक्योरिटी मार्केट से जुड़े नियमों, अन्य कानूनों और गाइडलाइन्स के पालन पर निर्भर है।


    यह खबर HDFC बैंक द्वारा अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद आई है। इस अवधि में बैंक के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 4.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 19,059.72 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले साल की इसी अवधि मुकाबले 6.7 प्रतिशत बढ़कर 33,535.95 करोड़ रुपये पर रही है।

    इस तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल एसेट्स का 3.26 प्रतिशत और इंटरेस्ट-अर्निंग एसेट्स का 3.40 प्रतिशत रहा। 30 जून तक बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA),ग्रॉस एडवांसेज का 1.17 प्रतिशत रहा। जबकि पिछली तिमाही के आखिर में ये 1.15 प्रतिशत और एक साल पहले 1.40 प्रतिशत पर थे। नेट NPA, नेट एडवांसेज का 0.41 प्रतिशत रहा।

    शेयर की चाल पर एक नजर

    फिलहाल यह शेयर 7.75 रुपए यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 727 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। आज का इसका हाई 728.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,020.50 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.31 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 6.48 फीसदी की गिरावट आई है। 1 साल में यह शेयर 26.84 फीसदी टूटा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।