HDFC Bank News: अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री का बड़ा बयान, कहा-बैंक के साथ कोई बड़ा मसला नहीं

HDFC Bank News: एचडीएफसी बैंक के अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री ने अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अगर उनके मूल्य और सिद्धांतों के हिसाब से चीजें नहीं थीं तो उन्हें अंतरिम चेयरमैन की भूमिका स्वीकार नहीं करनी चाहिए थी

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
19 मार्च को 11:24 बजे HDFC Bank का शेयर 4.98 फीसदी गिरकर 801 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC Bank News: एचडीएफसी बैंक के अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री ने 19 मार्च को निवेशकों और एनालिस्ट्स की चिंता दूर करने की कोशिश की। पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि बैंक में कोई 'बड़ा मसला' नहीं है। हालांकि, 19 मार्च को बैंक के शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

    चक्रवर्ती को यह जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए थी

    केकी मिस्त्री ने चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अगर उनके मूल्य और सिद्धांतों के हिसाब से चीजें नहीं थीं तो उन्हें अंतरिम चेयरमैन की भूमिका स्वीकार नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "अगर चीजें मेरे मूल्य और सिद्धातों के हिसाब से नहीं होती तो 71 की उम्र में मैंने यह जिम्मेदारी नहीं संभाली होती। "


    बैंक की लीडरशिप में बदलाव से इनवेस्टर्स खुश नहीं

    मिस्त्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर करीब 5 फीसदी तक का दबाव दिखा। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 2.5 फीसदी नीचे चल रहा था। यह इस बात का संकेत है कि एचडीएफसी बैंक में लीडरशिप में बदलाव से इनवेस्टर्स खुश नहीं हैं।

    एचडीएफसी बैंक में किसी तरह का बड़ा मसला नहीं

    मिस्त्री ने हालांकि बैंक में किसी गंभीर मसले की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "बैंक में किसी तरह का पावर स्ट्रगल नहीं था। हालांकि, कुछ आंतरिक मतभेद थे। लेकिन, वह इतना बड़ा नहीं था।" उन्होंने कहा कि चीजें काफी जल्दी हुईं। चक्रवर्ती के इस्तीफे के तुरंत बाद बोर्ड के सदस्यों ने आरबीआई से मुलाकात की।

    आरबीआई ने बैंक में अंतरिम नियुक्ति को मंजूरी दी

    उन्होंने कहा, "बोर्ड की मीटिंग खत्म होने के बाद बैंक के कुछ डायरेक्टर्स ने आरबीआई से मुलाकात की...यह सब काफी शॉर्ट नोटिस पर हुआ।" उन्होंने बताया कि स्थिति को लेकर केंद्रीय बैंक संतुष्ट दिख रहा है, क्योंकि उसने तुरंत अंतरिम नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

    मिस्त्री तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त

    अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस दौरान बोर्ड किसी फुल-टाइम, नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की तलाश करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि टॉप लेवल पर शशि के रोल सहित दूसरी नियुक्तियों के बारे में बैंक की रेम्यूनरेशन और नॉमिनेशन कमेटी फैसला लेगी।

    बैंक के कामकाज पर घटनाक्रम का असर नहीं पड़ेगा

    मिस्त्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि लीडरशिप में बदलाव का बैंक के मुख्य कामकाज और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "कल (18 मार्च) को जो कुछ हुआ उसका बैंक की ऑपरेशनल प्रॉफिटबिलिटी से कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने बैंक के गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स में भी भरोसा जताया।

    यह भी पढ़ें: HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक के शेयर 9% तक क्रैश, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, निवेशकों में मची भगदड़

    एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर बड़ा दबाव

    19 मार्च को 11:24 बजे HDFC Bank का शेयर 4.98 फीसदी गिरकर 801 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 19 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इसमें इस साल बाजार में आई गिरावट का बड़ा हाथ है। खासकर अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई का खराब असर शेयर बाजार पर पड़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।