Stocks to Buy: एमपी बिड़ला ग्रुप (MP Birla Group) की फ्लैगशिप कंपनी, बिड़ला कॉरपोरेशन (Birla Corporation) ने सितंबर तिमाही में घाटे के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के नतीजों के बाद आज बीएसई पर बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) की मानें तो, बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों में यह गिरावट अस्थायी है और मौजूदा स्तर से इसमें करीब 46 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने Birla Corporation के नतीजों पर अपनी राय जाहिर करते हुए ये अनुमान जताया।
HDFC सिक्योरिटीज ने Birla Corporation के स्टॉक पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1390.00 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों के मौजूदा बाजार भाव से करीब 46 फीसदी की तेजी का अनुमान जताता है।
HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "बिड़ला कॉरपोरेशन की नार्थ और सेंट्रल भारत जैसे आकर्षक मार्केट में बड़ी रिटेल उपस्थिति है। साथ ही इसने लागत घटाने के लिए हाल में कई नई पहल शुरू की है, जिसके चलते यह स्टॉक हमें पसंद है। सितंबर तिमाही के दौरान बिड़ला कॉरपोरेशन के वॉल्यूम में सालाना आधार पर 11 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि कमजोर कीमतों और पिछली तिमाही के मुकाबले फ्यूल की कीमतों में बढ़ोती और मुक्तबन प्लांट में ऑपरेटिंग लॉस के बढ़ने से इसका यूनिट EBITDA घट गया है।"
FY24 से बेहतर हो सकता है Birla Corporation का मार्जिन
ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "कमजोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट, अधिक वर्किंग कैपिटल और लंबति कैपिटल एक्सपेंडिचर के चलते सितंबर तिमाही में नेट debt/EBITDA 5 गुना पर पहुंच गया। हमें फ्यूल की कीमतों में नरमी, स्थिरता और मुक्तबन प्लांट में क्षमता बढ़ने से वित्त वर्ष 2024 के बाद से मार्जिन में उछाल की उम्मीद है।"
Birla Corporation को Q2 में 56 करोड़ का घाटा
बिड़ला कॉरपोरेशन ने एक दिन पहले जारी एक बयान में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 56.46 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 85.55 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। बिड़ला कॉरपोरेशन ने कई सालों के बाद किसी तिमाही में घाटा दर्ज किया है।
बिड़ला कॉरपोरेशन को क्यों हुआ घाटा?
कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान पावर और फ्यूल की लागत में तेज उछाल आई और वह अपने उत्पादों का दाम बढ़ाकर इस लागत को ग्राहकों पर पास नहीं कर सकी, जिसके चलते उसने मुनाफे पर असर पड़ा। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के सीमेंट उत्पादन की लागत में सालाना आधार पर 20 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Birla Corporation के शेयर इस साल 33% लुढ़के
इस बीच बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयर आज एनएसई पर 5.27% गिरकर 953.00 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 2.84 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयर 33.26 फीसदी गिर चुके हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।