Helium Supply Crisis : वेस्ट एशिया वॉर के चलते हीलियम गैस की सप्लाई में कमी आई है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री,ऑप्टिकल फाइबर और स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनियां इसकी कमी से परेशान हैं। क्या होगा इसका असर इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवादाता असीम मनचंदा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने से हीलियम की सप्लाई थम गई है। दुनिया में चुनिंदा देश ही हीलियम का उत्पादन करते हैं। कतर पुरी दूनिया में 35 फीसदी हीलियम की सप्लाई करता है। इसके अलावा अमेरिका,रूस और अल्जीरिया भी इसके प्रमुख उत्पाकक हैं। इससे पहले भी 2017 और 2022 में ऐसे संकट सामने आ चुके हैं।
