Get App

इकोनॉमी से जुड़े इन शेयरों में रिकवरी के साथ ही दिखेगा जोरदार उछाल, क्या हैं आपके पास

इकोनॉमी में एक बार फिर से जान लौटते ही इन शेयरों में ज्यादा जोश लौटता दिखेगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2021 पर 9:13 PM
इकोनॉमी से जुड़े इन शेयरों में रिकवरी के साथ ही दिखेगा जोरदार उछाल, क्या हैं आपके पास

वित्त वर्ष 2021 में भारत के जीडीपी में 7.3 फीसदी का संकुचन देखने को मिला है हालांकि यह उम्मीद से कम रहा है। इसके बावजूद कई रेटिंग एजेसियों और ब्रोकरेज हाउसेज ने भारत के वित्त वर्ष 2022 के जीडीपी अनुमान में कटौती कर दी है।

इनका कहना है कि ज्याद से ज्यादा आबादी के टीकाकऱण के दायरे में आने और  धीरे-धीरे लॉकडाउन घटने के साथ ही अगली तिमाही से इकोनॉमी में बाउंसबैक दिख सकता है।

Anand Rathi Shares और Stock Broker के Siddharth Sedani का कहना है कि कोरोना के दूसरी वेव के चलते वित्त वर्ष 2022 में  वित्तीय या मौद्रिक नीति में किसी तरह की कड़ाई की उम्मीद नहीं है।

आनंदराठी ने वित्त वर्ष 2022  के लिए ग्रोथ अनुमान को 10.5 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। इसका कहना है कि इकोनॉमी में एक बार फिर से जान लौटते ही उन शेयरों में ज्यादा जोश लौटता दिखेगा जो कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इनमें  hospitality, tourism और entertainment से संबंधित स्टॉक शामिल है।

एंजेल ब्रोकिंग के मिलन देसाई (Milan Desai) का कहना है कि तमाम कंपनियों के वैल्यूएशन काफी अच्छे नजर आ रहे है। अब बैंकों में भी एक बार हमें आउटपरफॉर्मेंस दिखना शुरु होगा जिसमें छोटे-टिकट साइज के बैंकों की लीडरशिप रहेगी।

यहां हम आपको ऐसे कुछ स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जो इकोनॉमी से जुड़े हुए है। आगे इकोनॉमी मे रिकवरी के साथ ही हमें इसमें लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Anand Rathi की पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें