Get App

Hero Motors के शेयर में 20% उछाल के बाद अपर सर्किट लगा, दो दिन में 40 फीसदी चढ़ा

24 सितंबर को हीरो मोटर्स का शेयर मजबूत खुला। फिर 20 फीसदी उछाल के बाद 118 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयर 23 सितंबर को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग कमजोर हुई थी। लेकिन उसके बाद शेयर में जबर्दस्त तेजी दिखी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 2:18 PM
Hero Motors के शेयर में 20% उछाल के बाद अपर सर्किट लगा, दो दिन में 40 फीसदी चढ़ा
हीरो मोटर्स टेक्नोलॉजी के मामले में स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से ऑटोमोटिव सेक्टर में इसकी स्थिति काफी मजबूत है।

हीरो मोटर्स के शेयरों में 24 सितंबर को भी जबर्दस्त तेजी दिखी। शेयर मजबूत खुले। फिर 20 फीसदी उछाल के बाद 118 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयर 23 सितंबर को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग कमजोर हुई थी। लेकिन उसके बाद शेयर में जबर्दस्त तेजी दिखी। कंपनी ने आईपीओ में इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 84 रुपये की कीमत पर शेयर इश्यू किए थे। लेकिन, शेयर की लिस्टिंग 2.38 फीसदी डिस्काउंट के साथ 82 रुपये पर हुई।

दो दिन में 40 फीसदी चढ़ा स्टॉक

Hero Motors का शेयर दो दिन में 40 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। इस तेजी ने आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को खुश कर दिया है। एनालिस्ट्स की राय इस शेयर के बारे में पॉजिटिव है। कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के महेश एम ओझा का कहना है कि हीरो मोटर्स का पावरट्रेन पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफायड है।

टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी स्ट्रॉन्ग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें