बैंक निफ्टी का हीरो-जीरो ट्रेड करायेगा बंपर कमाई, प्रशांत सावंत के ये एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

निफ्टी में 17650, 17700 और 17800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17600, 17550 और 17500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 42200, 42100 और 42000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 2:12 PM
Bata पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 75 रुपये के टारगेट दिखेंगे

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले होटल शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। कामत होटल्स, लेमनट्री, रॉयल ऑर्किट जैसे तमाम होटल शेयरों में 10% तक उछाल नजर आया है। वहीं फुटवियर शेयरों की चाल तेज हुई है। लिबर्टी, मिर्जा इंटरनेशनल, खादिम इंडिया में 10 से 17 परसेंट तक की तेजी नजर आ रही है। रिलैक्सो, बाटा, कैंपस एक्टिवियर और मेट्रो ब्रांड भी 3 परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार करते नजर आये। इस बीज आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। प्रशांत ने हाई रिस्क कैपासिटी वाले ट्रेडर्स के लिए हीरो-जीरो ट्रेड भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17650, 17700 और 17800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17550 और 17500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42200, 42100 और 42000 के स्तर पर नजर आये।


आज का हीरो-जीरो ट्रेडः NIFTY BANK

प्रशांत सावंत ने कहा आज की वीकली एक्सपायरी को देखते हुए बैंक निफ्टी में हीरो-जीरो ट्रेड ले सकते हैं। इसकी 42300 के स्ट्राइक वाली कॉल 102 रुपये के ऊपर जाने पर इसमें लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं। इसमें 55 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। ये कॉल 175 से 190 रुपये के टारगेट हासिल कर सकती है। प्रशांत ने स्पष्ट किया कि ये बहुत ही रिस्की कॉल है लिहाजा जिनकी रिस्क लेने की अत्यधिक क्षमता हो केवल उन्हीं ट्रेडर्स को इसमें हाथ आजमाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Pidilite Future : खरीदें - 2417 रुपये, टारगेट - 2475 रुपये, स्टॉपलॉस - 2400 रुपये

ICICI Bank Future : खरीदें - 895 रुपये, टारगेट - 915 रुपये, स्टॉपलॉस - 880 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Bata

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Bata पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bata की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 36.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60 रुपये का पहला टारगेट, 75 रुपये का दूसरा टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।