इंडेक्स में हीरो-जीरो ट्रेड में होगी जोरदार कमाई, टाटा ग्रुप के इस शेयर में ऑप्शन कॉल लेने से होगा मुनाफा

निफ्टी में 17400, 17450 और 17500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। पुट राइटर्स 17400, 17350 और 17300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में 40600, 40700 और 40800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में 40600, 40500 और 40400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 2:03 PM
Titan पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए 2360 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के स्तर पर खरीदने की राय दी। प्रशांत ने बैंक निफ्टी पर एक हीरो-जीरो ट्रेड भी सुझाया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17400 के नीचे आ गया है। निफ्टी में ऑप्शन डेटा की बात करें तो दोपहर के दौरान NIFTY में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17400, 17450 और 17500 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि निफ्टी में पुट राइटर्स 17400, 17350 और 17300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा एक्टिव दिखाई दिये। बैंकिंग इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40600, 40700 और 40800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं इसमें सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40600, 40500 और 40400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। ऐसे में आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत जुड़े। इन्होंने एक हीरो-जीरो ट्रेड बताया। जबकि फ्यूचर में दमदार कॉल्स के साथ ही एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का हीरो-जीरो ट्रेड

    प्रशांत ने आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड बताते हुए कहा कि रिस्क के साथ जोरदार कमाई करने के लिए बैंक निफ्टी की 40700 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 60 रुपये के आस-पास खरीदारी करें। इसमें एक्शन दिखने पर पहल टारगेट 105 रुपये का दिख सकता है। इसके बाद ये 130 रुपये तक भी चढ़ सकता है। जबकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। इन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन ट्रेडर्स की रिस्क लेनी की क्षमता अधिक हो उन्हें ही इस ट्रेड में भाग लेना चाहिए।

    शेयरों में पंप एंड डंप करने वालों में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी भी शामिल, सेबी ने शेयर बाजार से किया बैन


    प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Britannia Future : खरीदें - 4393 रुपये, लक्ष्य - 4535 रुपये, स्टॉपलॉस - 4320 रुपये

    Voltas Future : खरीदें - 922 रुपये, लक्ष्य - 960 रुपये, स्टॉपलॉस - 904 रुपये

    Coal India Future : खरीदें - 223 रुपये, लक्ष्य - 232/238 रुपये, स्टॉपलॉस - 217 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शन कॉलः Titan

    प्रशांत सावंत ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताने के लिए टाटा ग्रुप का दिग्गज स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि टाइटन का स्टॉक उन्हें अच्छा लग रहा है। टाइटन की मार्च की एक्सपायरी वाली 2360 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें पहला टारगेट 65 रुपये का और दूसरा टारगेट 75 रुपये का देखने को मिल सकता है। लेकिन इसमें 27 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना भी नहीं भूलना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।