Stock Tips: 5जी का दायरा और बढ़ रहा है। इसके अलावा डेटा सेंटर और ब्रॉडबैंड कनेक्शन की संख्या भी बढ़ रही है। इन सबमें एक चीज कॉमन है कि इनमें ऑप्टिकल फाइबर जैसे टेलीकॉम इक्विपमेंट्स इस्तेमाल होते हैं। चूंकि इनकी ग्रोथ की गुंजाइश अच्छी दिख रही है तो इनमें इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाने वाली कंपनी को भी फायदा मिलेगा। ऐसी ही एक कंपनी है HFCL और इसके शेयर करीब चार महीने में 23 साल के हाई पर पहुंचे थे। इस हाई से फिलहाल यह करीब 5 फीसदी डाउनसाइड है लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। आज की बात करें तो BSE पर यह 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 112.25 रुपये (HFCL Share Price) पर बंद हुआ है।
