HFCL Share Price : गुरुवार को कमजोर बाजार में भी HFCL के शेयरों में लगभग 4% की बढ़त हुई। इसमें लगातार तीसरे सेशन में भी तेजी जारी रही। NSE पर सुबह के कारोबार में शेयर 238.37 रुपये के अपर सर्किट पर खुला और कारोबार के अंत में 11.34 रुएए यानी 5% बढ़त के साथ 238.36 रुपए पर बंद हुआ। गुरुवार की बढ़त के साथ, HFCL के शेयरों में पिछले तीन सेशन में 15% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है,जबकि NSE पर ट्रेडिंग इसका वॉल्यूम पिछले सेशन के 34 लाख शेयरों से बढ़कर लगभग 1.6 करोड़ शेयर हो गया है।
HFCL ने अलग-अलग टाइम फ्रेम में अच्छा फायदा दिया है। पिछले 1 हफ़्ते में यह स्टॉक लगभग 13% और तीन महीनों में 12% बढ़ा है। जबकि छह महीनों में इसमें 227% और एक साल में 223% से ज़्यादा की तेजी आई है। जनवरी में इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर ₹59.83 था। जबकि अगस्त 2026 में इसने ₹257 का 52-हफ्ते का हाई छुआ।
इस स्टॉक को लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर स्टेज 4 (एलटी एएसएम-4) के तहत भी रखा गया है,जो एक रेग्यूलेटरी एक्शन है जिसका इस्तेमाल असामान्य प्राइस वोलैटिलिटी, हैवी कंसेट्रेशन या भारी सट्टेबाजी दिखाने वाले शेयरों की निगरानी के लिए किया जाता है।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर की राय
टेक्निकल नजरिए से चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा कि HFCL डेली चार्ट पर 'हायर हाई-हायर लो' का स्ट्रक्चर बनाए हुए है। ₹255-256 के आस-पास 'डबल टॉप' बनाने के बाद, स्टॉक 0.618-0.79 फिबोनाची रिट्रेसमेंट ज़ोन और 100-दिन के EMA की तरफ़ नीचे आया,जहां इसमें खरीदारी आती दिखी।
उन्होनें आगे कहा कि इस अहम जोन से जबरदस्त वापसी करते हुए, स्टॉक ने 'डेली बुलिश एंगल्फिंग कैंडल पैटर्न' बनाया है,जो निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी आने का संकेत है।
उन्होंने बताया कि बेहतर वॉल्यूम ने रिकवरी को और मज़बूत किया है, जबकि RSI भी वापस ऊपर आया है और 58.76 के मिडपॉइंट से ऊपर बना हुआ है। टेलर को इस स्टॉक के लिए ₹215-220 पर सपोर्ट और ₹255-257 पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है।
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की राय
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स में टेक्निकल रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा कि HFCL में ऊपर की तरफ मोमेंटम कम होने के संकेत दिख रहे हैं और वीकली चार्ट मौजूदा अपट्रेंड में सुस्ती दिखा रहा है। उम्मीद है कि स्टॉक कंसोलिडेशन या प्रॉफिट-बुकिंग के दौर में जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि स्टॉक के लिए तत्काल सपोर्ट ₹220 के आसपास है,जिस पर नजर रखनी चाहिए। जब तक यह सपोर्ट बना रहता है,तब तक इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर रेंजबाउंड रह सकता है। ऊपर की तरफ,₹260 एक अहम रेजिस्टेंस का काम करेगा। मजबूत तेजी का मोमेंटम वापस पाने के लिए ₹260 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट की जरूरत होगी।
HFCL ने हाल ही में FY26 के लिए प्रति शेयर ₹0.20 के अंतिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड की प्रक्रिया पूरी की है,जिसके लिए 22 सितंबर को एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट तय की गई थी। कंपनी ने 29 सितंबर को अपनी 39वीं सालाना आम बैठक (AGM) आयोजित की,जिसमें शेयरधारकों ने डिविडेंड और अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।