Get App

HFCL Share Price : 3 ट्रेडिंग सेशन में 15% भागा शेयर, जानिए एनालिस्ट्स को अब किस बात को लेकर लग रहा डर

HFCL Share Price : HFCL ने अलग-अलग टाइम फ्रेम में अच्छा फायदा दिया है। पिछले 1 हफ़्ते में यह स्टॉक लगभग 13% और तीन महीनों में 12% बढ़ा है। जबकि छह महीनों में इसमें 227% और एक साल में 223% से ज़्यादा की तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 5:08 PM
HFCL Share Price : 3 ट्रेडिंग सेशन में 15% भागा शेयर, जानिए एनालिस्ट्स को अब किस बात को लेकर लग रहा डर
HFCL Share Price : HFCL ने हाल ही में FY26 के लिए प्रति शेयर ₹0.20 के अंतिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड की प्रक्रिया पूरी की है,जिसके लिए 22 सितंबर को एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट तय की गई थी

HFCL Share Price : गुरुवार को कमजोर बाजार में भी HFCL के शेयरों में लगभग 4% की बढ़त हुई। इसमें लगातार तीसरे सेशन में भी तेजी जारी रही। NSE पर सुबह के कारोबार में शेयर 238.37 रुपये के अपर सर्किट पर खुला और कारोबार के अंत में 11.34 रुएए यानी 5% बढ़त के साथ 238.36 रुपए पर बंद हुआ। गुरुवार की बढ़त के साथ, HFCL के शेयरों में पिछले तीन सेशन में 15% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है,जबकि NSE पर ट्रेडिंग इसका वॉल्यूम पिछले सेशन के 34 लाख शेयरों से बढ़कर लगभग 1.6 करोड़ शेयर हो गया है।

HFCL ने अलग-अलग टाइम फ्रेम में अच्छा फायदा दिया है। पिछले 1 हफ़्ते में यह स्टॉक लगभग 13% और तीन महीनों में 12% बढ़ा है। जबकि छह महीनों में इसमें 227% और एक साल में 223% से ज़्यादा की तेजी आई है। जनवरी में इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर ₹59.83 था। जबकि अगस्त 2026 में इसने ₹257 का 52-हफ्ते का हाई छुआ।

इस स्टॉक को लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर स्टेज 4 (एलटी एएसएम-4) के तहत भी रखा गया है,जो एक रेग्यूलेटरी एक्शन है जिसका इस्तेमाल असामान्य प्राइस वोलैटिलिटी, हैवी कंसेट्रेशन या भारी सट्टेबाजी दिखाने वाले शेयरों की निगरानी के लिए किया जाता है।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें