High Return Stock: इस साल 73% चढ़ा यह स्टॉक, क्या अभी खरीदने पर होगी मोटी कमाई?

High Return Stock: फिनोलेक्स केबल्स का शेयर 9 सितंबर को 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया। इसकी वजह बुधवार को इस शेयर में बड़ा उछाल था। यह शेयर 6 फीसदी तक चढ़ा था। 10 सितंबर को भी इस शेयर में तेजी दिखी

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिनोलेक्स केबल्स के शेयर को कवर करने वाले 7 एनालिस्ट्स में से 6 ने इसे खरीदने की सलाह दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    High Return Stock: शेयर बाजार बीते करीब दो साल से दबाव में हैं। इस दौरान ज्यादातर इनवेस्टर्स की शिकायत रही है कि उन्हें अपने निवेश पर रिटर्न नहीं मिला है। लेकिन, कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिन्होंने बाजार में कमजोर सेंटिमेंट के बावजूद निवेशकों को छ्प्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। इनमें से एक नाम फिनोलेक्स केबल्स का है। यह शेयर 2026 में करीब 74 फीसदी चढ़ा है। इस शेयर में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स आज खुशियां मना रहे हैं।

    52 हफ्ते के हाई पर शेयर की कीमत

    Finolex Cables का शेयर 9 सितंबर को 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया। इसकी वजह बुधवार को इस शेयर में बड़ा उछाल था। यह शेयर 6 फीसदी तक चढ़ा था। 10 सितंबर को भी इस शेयर में तेजी दिखी। सुबह 11:20 बजे शेयर का प्राइस 0.61 फीसदी चढ़कर 1361.70 रुपये पर था। बीते एक महीने में यह शेयर 29 फीसदी चढ़ा है।


    जेफरीज ने 'बाय' की रेटिंग बनाए रखी है

    ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फिनोलेक्स केबल्स के शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 1,410 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से करीब 8.3 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इस साल शेयर में आई जबर्दस्त तेजी के बावजूद इसका फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग्स रेशियो 21 गुना है। यह प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के पी/ई रेशियो से कम है।

    7 एनालिस्ट्स में से 6 की खरीदने की सलाह

    Finolex Cables के शेयर को कवर करने वाले 7 एनालिस्ट्स में से 6 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। सिर्फ एक एनालिस्ट्स ने 'Sell' यानी बेचने की राय दी है। इसका मतलब है कि बाजार के कमजोर सेंटिमेंट के बावजूद इस शेयर में एनालिस्ट्स को दम दिख रहा है। जेफरीज के मुताबिक, फिनोलेक्स केबल्स के मार्जिन में इम्प्रूवमेंट में कम्युनिकेशन केबल्स बिजनेस का बड़ा हाथ है। पूरे ऑप्टिक फाइबर केबल्स बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी 75 फीसदी है।

    यह भी पढ़ें: Dilip Buildcon Share Price: मिला ₹1,800 करोड़ का LPG पाइपलाइन प्रोजेक्ट, शेयर 7% उछला

    सोलर और ईएचवी जैसे नए बिजनेसेज से ग्रोथ को सपोर्ट

    कंपनी ने अपनी फाइबर ड्रा कपैसिटी दिसंबर 2026 तक बढ़ाकर दोगुनी यानी 80 लाख किलोमीटर करने का प्लान बनाया है। अगर फाइबर प्राइस प्रति किलोमीटर 11 डॉलर मान लिया जाए तो इसका मतलब है कि कपैसिटी बढ़ने से कंपनी की प्रति तिमाही बिक्री (Sells) 200 से 250 करोड़ रुपये रहेगी। यह FY2028 में कंपनी कुल सेल्स का करीब 11 फीसदी होगा। कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिकल्स की हिस्सेदारी 85 फीसदी है। यह कंपनी का मुख्य बिजनेस है, जबकि सोलर और एक्स्ट्रा हाई वॉल्टेज (EHV) से कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।