बाजार में FD से ज्यादा रिटर्न, भारत हर तरह की ग्लोबल अनिश्चितता से गुजरने में सक्षम- मनीष चोखानी, Enam Holdings

मनीष चोखानी ने बाजार में वेल्थ क्रिएशन के बारे में कहा कि लोगों में रिस्क लेके वेल्थ क्रिएशन पर जोर दिया है। लेकिन फिर भी अच्छी कंपनियों में निवेश करना चाहिए। मिडकैप को सतर्कता के साथ पोर्टफोलियो में रखना चाहिए। लार्जकैप शेयरों में निवेश की सुरक्षा ज्यादा रहती है। मार्केट में करेक्शन से घबराना नहीं चाहिए बड़ी तेजी के बाद बाजार में करेक्शन आता है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
Enam Holdings के डायरेक्टर मनीष चोखानी ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक कैपेक्स का विस्तार नहीं हुआ है। कैपेक्स साइकल में नरमी आई है

आपका चेहता और हमारा सहयोगी चैनल CNBC आवाज़ 20 साल पूरे करने जा रहा है। 13 जनवरी 2005 का वो दिन जब एक चैनल के रूप में CNBC- आवाज़ का आगाज हुआ। ये वो दौर था जब देश में बिजनेस, शेयर मार्केट का मतलब अंग्रेजी होता था। उस वक्त हिंदी में किसी ऐसे चैनल का आना और अपनी जगह बनाना बड़ी बात है। हम ये पक्के भरोसे के साथ कह सकते हैं कि पिछले 20 साल में रिटेल के बीच इक्विटी क्रांति का सूत्रधार CNBC आवाज़ रहा है। इक्विटी कल्चर को छोटे शहरों तक पहुंचाने में CNBC आवाज़ में बड़ा योगदान रहा है। अपनी इसी यादगार JOURNEY को हम सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमारे साथ जुड़ रहे हैं एनॉम होल्डिंग के डायरेक्टर मनीष चोखानी जो कि पिछले करीब 20 सालों से हमारे साथ जुड़े रहे हैं और निवेशकों की समृद्धि के लिए बेहतरीन आइडिया भी साझा करते रहे हैं।

बाजार में FD से ज्यादा रिटर्न मिलता रहा है

मनीष चोखानी ने CNBC आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से बातचीत करते हुए कहा कि CNBC आवाज़ ने जागरुकता फैलाने का सराहनीय काम किया। उन्होंने कहा कि बाजार में आगे भी अच्छे रिटर्न मिलते रहेंगे। बाजार में FD से ज्यादा रिटर्न मिलता रहा है। आज भारत में करीब 18 करोड़ डीमैट खाते हुए हैं। बेहतर एसेट अलोकेशन से गिरावट में सेफ्टी बढ़ती है।


चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

मिडकैप को सतर्कता के साथ पोर्टफोलियो में रखें

बाजार में वेल्थ क्रिएशन को लेकर चोखानी ने कहा कि लोगों में रिस्क लेके वेल्थ क्रिएशन पर जोर दिया है। अच्छी कंपनियों में निवेश करना चाहिए। सतर्कता के साथ मिडकैप को पोर्टफोलियो में रखना चाहिए। लार्जकैप शेयरों में निवेश की सुरक्षा ज्यादा है। अगले 20 साल में भारत पूरी दुनिया में लार्जकैप बन सकता है। बड़ी तेजी के बाद बाजार में करेक्शन आता है। कंजम्प्शन साइकल में सुस्ती, ग्लोबल एक्सपोर्ट में अनिश्चितता दिख रही है।

भारत हर तरह की ग्लोबल अनिश्चितता से गुजरने में सक्षम

मनीष चोखानी ने कहा कि कैपेक्स साइकल में नरमी आई है। उम्मीद के मुताबिक कैपेक्स का विस्तार नहीं हुआ है। भारत हर तरह की ग्लोबल अनिश्चितता से गुजरने में सक्षम है। इंडेक्स के लीडर्स हमेशा बदलते रहते हैं। अर्निंग्स ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। समय के साथ नई टेक्नोलॉजी को अपनाना जरूरी है। अगला 20 साल IP प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी का रहेगा।

आवाज़ के 20 साल: समृद्धि का अमृतकाल

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो आज से 20 साल पहले 2005 में डीमैट अकाउंट की संख्या 70 लाख हुआ करती थी जो अब बढ़कर 19 करोड़ हो गई है।

MF इंडस्ट्री का साइज आज से 20 साल पहले 2005 में 8.4 लाख करोड़ हुआ करता था जो अब बढ़कर 69 लाख करोड़ हो गया है।

आज से 20 साल पहले सोना 2005 में 6500 रुपये के भाव पर था आज इसका भाव 72000 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। वहीं चांदी 2005 में 11000 रुपये के भाव पर थी आज इसका भाव 77000 रुपये प्रति किलो पर है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।