आपका चेहता और हमारा सहयोगी चैनल CNBC आवाज़ 20 साल पूरे करने जा रहा है। 13 जनवरी 2005 का वो दिन जब एक चैनल के रूप में CNBC- आवाज़ का आगाज हुआ। ये वो दौर था जब देश में बिजनेस, शेयर मार्केट का मतलब अंग्रेजी होता था। उस वक्त हिंदी में किसी ऐसे चैनल का आना और अपनी जगह बनाना बड़ी बात है। हम ये पक्के भरोसे के साथ कह सकते हैं कि पिछले 20 साल में रिटेल के बीच इक्विटी क्रांति का सूत्रधार CNBC आवाज़ रहा है। इक्विटी कल्चर को छोटे शहरों तक पहुंचाने में CNBC आवाज़ में बड़ा योगदान रहा है। अपनी इसी यादगार JOURNEY को हम सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमारे साथ जुड़ रहे हैं एनॉम होल्डिंग के डायरेक्टर मनीष चोखानी जो कि पिछले करीब 20 सालों से हमारे साथ जुड़े रहे हैं और निवेशकों की समृद्धि के लिए बेहतरीन आइडिया भी साझा करते रहे हैं।
