Khiladi No. 1- सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 में नये हफ्ते के तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इसमें शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स द्वारा आपके लिए दमदार शेयर बताये जाते हैं। इसमें अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर आप चाहें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, आनंद राठी के मेहुल कोठारी और IDBI Capital Markets and Securities के ब्रिजेश ऐल के बीच मुकाबला होगा। तीनों खिलाड़ी आज के बाजार के हिसाब अपने स्टॉक्स चुनेंगे। किन स्टॉक्स में लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए। किसमें बिकवाली करनी चाहिए जिससे कि बाजार में कमाई की जा सके। जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर टिकी हैं इनकी नजरें-
दो दिनों में RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का निगेटिव रिटर्न दिया
दो दिनों में BRIJESH AIL के सुझाये स्टॉक्स ने 0.35 का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए दमदार स्टॉक्स जिनमें होगी जोरदार कमाई
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hikal
रुचित ने कहा कि इसमें 365 के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 427 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 348 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Mtar Technology
मेहुल ने इस स्टॉक में 1743 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital Markets and Securities के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY APL Apollo Tubes
ब्रिजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1141 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1208 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1117 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।