Himadri Speciality Chemical में दिखी 13% तक की तूफानी तेजी, शानदार Q4 के बाद जमकर लगे पैसे

Himadri Speciality Chemical Share Price: Q4 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 200.8 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 751.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Himadri Speciality Chemical ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 80 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

स्पेशिएलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल के शेयरहोल्डर्स की 24 अप्रैल को चांदी है। शुरुआती कारोबार में ही शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत तक उछल गई। BSE पर भाव 605.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 564 रुपये पर सेटल हुआ।  शेयर में तेजी की वजह है जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की अच्छी परफॉरमेंस।

तिमाही के दौरान हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 200.8 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 155.58 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13.5 प्रतिशत बढ़कर 1,287.8 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 1134.64 करोड़ रुपये था।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान खर्च 1,081.96 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 923.81 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 751.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 555.62 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4,660.70 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 4,612.63 करोड़ रुपये था।


Himadri Speciality Chemical देने वाली है डिविडेंड

हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.80 रुपये यानि कि 80 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर इसका पेमेंट, घोषणा की तारीख से 30 दिनों के अंदर शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा आगे चलकर की जाएगी।

शेयर 2 सप्ताह में 20 प्रतिशत मजबूत

शेयर में आई जबरदस्त तेजी से हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल का मार्केट कैप बढ़कर 28400 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 सप्ताह में 20 प्रतिशत और एक महीने में 26 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 450 प्रतिशत और 5 साल में 1100 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

Mehul Telecom Listing: मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन की शानदार शुरुआत, शेयर 10% बढ़त के साथ लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।