Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार गिरावट पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 900 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 2770 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो ट्रेंट, सीमेंस, नालको, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप में सम्मान कैपिटल लिमिटेड, भारत फोर्ज, श्रीराम फाइनेंस, कोफोज, जी एंटरटेनमेंट और सेल के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22100, 22200 और 22300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22000, 21900 और 21800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50200 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49500, 49200 और 49000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Macrotech Developers Future : बेचें- 1114 रुपये, टारगेट - 1110/1080 रुपये, स्टॉपलॉस - 1150 रुपये
Godrej Consumer Products Future : खरीदें - 1165 रुपये, टारगेट - 1180/1210 रुपये, स्टॉपलॉस - 1140 रुपये
Paytm Future : बेचें - 774 रुपये, टारगेट - 760 रुपये, स्टॉपलॉस - 790 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Hind Zinc
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Hind Zinc पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Hind Zinc की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 390 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 11.30 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 22 से 25 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)