Hindalco Share Price : नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, लेकिन नियर टर्म रिस्क का भी किया जिक्र

Hindalco Share Price : बुधवार को हिंडाल्को के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस पर 1,325 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है। जिसका मतलब है कि इस शेयर में 38 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। इस शेयर पर नोमुरा का रुख भी पॉजिटिव है। लेकिन उसने निकट भविष्य में कंपनी कमाई पर दबाव बने रहने के जोखिम की बात कही है

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hindalco share price : साल 2026 में अब तक हिंडाल्को के शेयर में 6.7 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है

Hindalco Share Price : बुधवार को शुरुआती कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.3 प्रतिशत गिरकर 957 रुपये पर आ गए। हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS और नोमुरा ने आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी को लेकर अपना पॉजिटिव नजरिया (bullish outlook) बनाए रखा है। उन्होंने इसके पीछे कंपनी के मजबूत Q2 FY27 ऑपरेटिंग प्रदर्शन का हवाला दिया है। जहां UBS को इसमें 38 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना दिख रही है, वहीं नोमुरा का अनुमान है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की कमाई थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन चौथी तिमाही में इसमें फिर से सुधार आएगा। फिलहाल यह शेयर 1.45 रुपए यानी 0.15% की कमजोरी के साथ 958 रुपए के आसपास नजर आ रहा है।

UBS ने हिंडाल्को पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,325 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की कमाई उम्मीद से बेहतर रही है। इसकी मुख्य वजह एल्युमीनियम से होने वाली अधिक आय और इसकी सब्सिडियरी कंपनी नोवेलिस का शानदार प्रदर्शन है। नोमुरा ने भी अपनी 'बाय' रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 1,100 रुपये रखा है। हालांकि, उसने यह भी चेतावनी दी है कि बढ़ती लागत और वन-ऑफ गेन्स के सामान्य होने के कारण, वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही सबसे कमजोर तिमाही हो सकती है।

जानें हिंडाल्को पर दूसरे ब्रोकरेज फर्मों की क्या है राय


इस हफ्ते की शुरुआत में CLSA ने इस पर 1,240 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी थी। जबकि जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने 1,165 रुपये के टारगेट के साथ अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग को दोहराया है। CLSA ने नोवेलिस (Novelis) में टैरिफ से जुड़ी लागतों की ओर इशारा किया है। उसका मानना ​​है कि अमेरिका में उत्पादन बढ़ने के साथ, वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही तक इन लागतों में काफी कमी आ जाएगी। साथ ही, उसे उम्मीद है कि मार्च तिमाही में नोवेलिस का फ्री कैश फ्लो फिर से पॉजिटिव हो जाएगा और कंपनी अपना कर्ज कम करना शुरू कर देगी।

जेपी मॉर्गन ने नोवेलिस के 4.7 गुना के ऊंचे नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात की ओर ध्यान दिलाया है, हालांकि मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही तक यह घटकर चार गुना रह जाएगा। दोनों ब्रोकरेज फर्म 'बे मिनेट' (Bay Minette) विस्तार परियोजना को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्हें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 की पहली तिमाही से इसकी कमर्शियल शिपमेंट शुरू हो जाएगी।

हिंडाल्को के Q2 नतीजे और शेयर की चाल

हिंडाल्को ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 58.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह मुनाफा 7,533 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4,741 करोड़ रुपये था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 66,771 करोड़ रुपये से बढ़कर 92,651 करोड़ रुपये हो गई है।

साल 2026 में अब तक हिंडाल्को के शेयर में 6.7 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। हिंडाल्को का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.15 लाख करोड़ रुपये है।

 

Trading Plan : बाजार में तेजी का रुख कायम रहने की उम्मीद, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।