Hindustan Aeronautics news : नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट्स प्रोग्राम में नहीं चुने जाने से सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस मामले पर अब HAL की सफाई आई है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में DRDO की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए L&T और भारत फोर्ज समेत 3 अन्य प्राइवेट कंपनियों का सेलेक्शन हुआ है।
