Get App

Hindustan Aeronautics news: रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू, तीन साल में बनने लगेगा SJ-100 विमान

Hindustan Aeronautics share price : पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 5.88 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 2.35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, 3 महीने में ये शेयर 4.4 फीसदी टूटा है। 1 साल में इस स्टॉक ने 25.31 फीसदी और 3 साल में 265.92 फीसदी रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 1:59 PM
Hindustan Aeronautics news: रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू, तीन साल में बनने लगेगा SJ-100 विमान
HAL Share price : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 1.30 बजे के आसपास ये शेयर 156.50 रुपए यानी 3.60 फीसदी की बढ़त के साथ 4504 रुपए के आसपास दिख रहा था

HAL (Hindustan Aeronautics) के रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट SJ 100 ने अपनी शुरुआत कर ली है। हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया (Wings India) एयर शो में पहली बार भारत में इस विमान को डिस्प्ले किया  गया है। यह विमान भारत और रूस की पार्टनरशिप से बन रहा है और अगले 3 साल में पूरी तरह से भारत में बन सकता है। SJ 100 प्रोजेक्ट और आगे के ग्रोथ प्लान पर सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता रोहन सिंह ने बात करते हुए HAL के CMD, डॉ. डी के सुनील ने कहा कि SJ-100 विमान मैन्युफैक्चरिंग के लिए तीन-स्तरीय प्लान बनाया गया है। हम 3 साल में पहला SJ-100 विमान बनाने में सक्षम होंगे।

पवन हंस ने 10 ध्रुव NG हेलीकॉप्टर के लिए किया करार 

शुरुआत में SJ-100 SKD / CKD मोड में तैयार होगा। धीरे-धीरे SJ-100 पूरी तरह देश में बनाने पर फोकस होग। SJ-100 भारत में बना पहला रीजनल एयरक्राफ्ट होगा। उन्होंने बताया कि पवन हंस ने 10 ध्रुव NG हेलीकॉप्टर का करार किया है। इसके लिए मार्च तक DGCA से सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है। इस हेलीकॉप्टर में BSF और कुछ राज्य सरकारों की काफी रुचि देखने को मिली है।

भारत-EU ट्रेड डील से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय कंपनियों की यूरोपीय देशों में पहुंच बढ़ेगी। इस डील से भारतीय कंपनियों की यूरोपीय कंपनियों से साझेदारी बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें