Hindustan Copper Shares: दो दिनों में 19% उछला सरकारी कंपनी का शेयर, MP में मिला नया कॉपर ब्लॉक

Hindustan Copper Shares: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में बुधवार 28 जनवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13% से अधिक उछल गए। पिछले तीन दिनों से लगातार यह शेयर हरे निशान में बना हुआ है। जनवरी महीने में अब तक यह शेयर करीब 21% तक चढ़ चुका है। यह तेजी ऐसे समय पर आई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर की कीमतों में मजबूत उछाल देखी जा रही है

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
Hindustan Copper Shares: पिछले एक महीने में स्टॉक ने 29 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है

Hindustan Copper Shares: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में बुधवार 28 जनवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक उछल गए। पिछले तीन दिनों से लगातार यह शेयर हरे निशान में बना हुआ है। जनवरी महीने में अब तक यह शेयर करीब 21 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। यह तेजी ऐसे समय पर आई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर (तांबा) की कीमतों में मजबूत उछाल देखी जा रही है। साल 2025 में तांबे की कीमतों में करीब 60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। इसका सीधा फायदा इस सेक्टर की कंपनियों को मिल रहा है।

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में हालिया तेजी के पीछे एक वजह कंपनी की ओर से 24 जनवरी दी गई एक जानकारी भी रही। इसमें कंपनी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बघवारी–खिरखोरी कॉपर और इससे जुड़े खनिज ब्लॉक के लिए 'पसंदीदा बिडर' बन गई है।

कंपनी ने बताया कि उसने राज्य सरकार की ओर कराई गई ई-नीलामी में इस खनन ब्लॉक के लिए हिस्सा लिया था। नीलामी प्रक्रिया के तहत कंपनी ने सबसे ऊंची बोली लगाई, जिसके बाद उसे इस ब्लॉक के लिए 'पसंदीदा बिडर' घोषित किया गया।


इस घोषणा के बाद 27 जनवरी को ही कंपनी के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद आज आई तेज उछाल के साथ स्टॉक ने कुल मिलाकर दो कारोबारी दिनों में लगभग 19 प्रतिशत की छलांग लगा दी है।

कॉपर की कीमतों में तेजी से सेक्टर को सपोर्ट

कमोडिटी बाजार में भी तांबे का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। फरवरी एक्सपायरी वाले कॉपर फ्यूचर्स बुधवार को करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 1,328.95 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करते दिखे। ये कॉन्ट्रैक्ट अपने ऑल-टाइम हाई ₹1,413.55 प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच चुके हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर में कमजोरी और सप्लाई कंस्ट्रेंट्स के चलते तांबे की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। VT मार्केट्स के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड रॉस मैक्सवेल के अनुसार, तांबे के लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं और भारतीय निवेशक इसे पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन और इन्फ्लेशन हेज के तौर पर तेजी से देख रहे हैं।

शेयर प्राइस और वैल्यूएशन

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने हाल के दिनों में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में शेयर करीब 19 प्रतिशत चढ़े हैं। पिछले एक महीने में स्टॉक ने 29 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। बीते छह महीनों में शेयरों ने निवेशकों को 154 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। 2026 में अब तक स्टॉक करीब 26 प्रतिशत ऊपर है। फिलहाल कंपनी का P/E रेशियो लगभग 94.93 है, जबकि इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹61,000 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Share Markets: शेयर बाजार का पलटा मूड, सेंसेक्स दिन के हाई से 650 अंक टूटा, ये हैं 3 बड़े कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।