Get App

₹59 वाले शेयर में लग रहा लगातार अपर सर्किट, अब कंपनी ने दी अस्थायी तौर पर प्लांट बंद होने की खबर

6 महीने में 73.16% और एक साल में 84.39% का रिटर्न देने वाले Hindustan Organic Chemicals ने अपने कोच्चि फिनोल प्लांट को करीब एक हफ्ते के लिए अस्थायी तौर पर बंद करने की जानकारी दी है। हाइड्रोजन सप्लाई लाइन के लीक हो रहे हिस्से को बदला जाएगा, फिर टेस्टिंग और बहाली का काम होगा।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:05 PM
₹59 वाले शेयर में लग रहा लगातार अपर सर्किट, अब कंपनी ने दी अस्थायी तौर पर प्लांट बंद होने की खबर
HOCL ने अपने कोच्चि फिनोल प्लांट को करीब एक हफ्ते के लिए अस्थायी तौर पर बंद करने की जानकारी दी है। (AI Generated Image)

सरकारी कंपनी Hindustan Organic Chemicals (HOCL) का शेयर इन दिनों निवेशकों की झोली भर रहा है। पिछले 2 हफ्ते में ये 30.37% तक चढ़ चुका है। इसी तेजी के बीच कंपनी ने 10 नवंबर 2026 को BSE को एक जरूरी जानकारी दी है। केरल के कोच्चि में मौजूद उसका फिनोल प्लांट करीब एक हफ्ते के लिए अस्थायी तौर पर बंद रहेगा।

कोच्चि का फिनोल प्लांट क्यों हो रहा है बंद

कंपनी ने BSE को भेजे लेटर में बताया है कि प्लांट की हाइड्रोजन सप्लाई लाइन का एक हिस्सा खराब हो गया है और उसमें लीक है। इसी हिस्से को बदलने के लिए प्लांट को अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है।

HOCL ने अपने कोच्चि फिनोल प्लांट को करीब एक हफ्ते के लिए अस्थायी तौर पर बंद करने की जानकारी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें