Get App

Hindustan Zinc के शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी, नए 52-वीक हाई पर भाव, जेफरीज ने इस कारण दी Buy रेटिंग

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज 15 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। इस बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी इस स्टॉक पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘खरीदें (Buy)’ की रेटिंग दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 2:44 PM
Hindustan Zinc के शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी, नए 52-वीक हाई पर भाव, जेफरीज ने इस कारण दी Buy रेटिंग
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक देश में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज 15 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। इस बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी इस स्टॉक पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘खरीदें (Buy)’ की रेटिंग दी है।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 571.80 रुपये तक पहुंच गए, जो इसका नया 52-वीक हाई है। हालांकि, बाद में हल्की मुनाफावसूली के चलते शेयर कुछ नीचे आया। पिछले 5 कारोबारी दिनों में हिंदुस्तान जिंक के शेयर करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं।

जेफरीज ने दिया 660 रुपये का टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों पर कवरेज शुरू करते हुए 660 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 561.65 रुपये के मुकाबले करीब 17.5 से 18 प्रतिशत की संभावित तेजी को दिखाता है। जेफरीज का मानना है कि कंपनी सिल्वर और जिंक की बढ़ती कीमतों से बड़ा फायदा हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें