Get App

रेलवे से HIRECT को मिला 136.26 करोड़ का ऑर्डर! ऑल टाइम हाई से 58% नीचे है कारोबार कर रहा शेयर

भारतीय रेलवे के चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने HIRECT को 900 थ्री-फेज एसिंक्रोनस ट्रैक्शन मोटर का ऑर्डर दिया है। ऑर्डर के साथ 78 महीने की वारंटी भी जुड़ी है। खबर के बाद शेयर 1.47 फीसदी चढ़कर 868.35 रुपये पर बंद हुआ

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 4:31 PM
रेलवे से HIRECT को मिला 136.26 करोड़ का ऑर्डर! ऑल टाइम हाई से 58% नीचे है कारोबार कर रहा शेयर
भारतीय रेलवे के चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने HIRECT को 900 थ्री-फेज एसिंक्रोनस ट्रैक्शन मोटर का ऑर्डर दिया है।

भारतीय रेलवे के इलेक्ट्रिक इंजनों को अब HIRECT की बनी मोटर ताकत देंगी। कंपनी को चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स यानी CLW से करीब 136.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी WAG-9 इलेक्ट्रिक इंजनों के लिए 900 थ्री-फेज एसिंक्रोनस ट्रैक्शन मोटर की सप्लाई करेगी। CLW ने इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस यानी LOA जारी किया है।

WAG-9 इंजनों में लगेंगी 900 मोटर

ट्रैक्शन मोटर किसी इलेक्ट्रिक इंजन का वो हिस्सा होती है, जो बिजली को ताकत में बदलकर इंजन के पहियों को घुमाती है। HIRECT को ऐसी 900 मोटर बनाकर देनी हैं, जो भारतीय रेलवे के WAG-9 इलेक्ट्रिक इंजनों में लगेंगी।

कंपनी को ये सारी मोटर एक बार में नहीं सौंपनी हैं। सप्लाई अलग-अलग चरणों में होगी, जो जनवरी 2027 से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक चलेगी। यानी अगले साल के 12 महीनों में कंपनी को 900 मोटर की डिलीवरी पूरी करनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें