FMCG में ऐतिहासिक रैली, ITC का जादू चला, जानिए अब आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

SSJ Finance के आतिश मतलावाला का कहना है कि ITC में अगले तीन साल में अच्छा रिटर्न मिलेगा

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 9:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज ITC का जादू चल गया। इस शेयर ने आज 8 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है। आज इसमें 18 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है। इस साथ ही आज निफ्टी FMCG इंडेक्स भी ऐतिहासिक स्तरों पर पहुंचा है। काफी लंबे समय से ये शेयर अंडर वैल्यूड नजर आ रहा था। एफएमसीजी और सिगरेट सेक्टर में जोरदार रिकवरी के बीच आज ये शेयर नई ऊंचाई  हासिल करता दिखा।

    16 सितंबर के कारोबार में ये शेयर करीब 8 फीसदी भागा। ये पिछले 7 महीनों का हाइएस्ट लेवल है। बता दें कि ये 2021 के शुरुआत से ही कंसोलीडेट हो रहा था। लेकिन आज ये अपने दायरे से बाहर आता दिखा। BSE पर आज ये शेयर 233.50 रुपए तक गया जो 9 फरवरी के बाद का इसका हाइएस्ट लेवल है। फरवरी से ही ये शेयर 200-225 के बीच कंसोलीडेट हो रहा था। इस कैलेंडर ईयर में अब तक Nifty में 25 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 19 फीसदी की तेजी देखने के मिली है।

    एफएमसीजी, होटल, सिगरेट, एग्री और आईटी में कारोबार करने वाले ITC में पिछले 12 महीने में  सिर्फ 3.3 फीसदी की मामूली बढ़त देखने के मिली है। ये निफ्टी  FMCG इंडेक्स में शामिल शेयरों में अबतक सबसे फिसड्डी शेयर रहा था क्योंकि Hindustan Unilever में पिछले 12 महीनों में 16 फीसदी Britannia में 14 फीसदी और Dabur में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

    शेयर बाजार की जारी तेजी में अभी तक ये स्टॉक काफी पिछड़ा नजर आ रहा था। लेकिन आज इसमें जोश आता दिखा। एनालिस्ट का कहना है कि इस स्टॉक को आगे सस्ते वैल्यूएशन, मजबूत पोर्टफोलियो और संभावित रिस्ट्रक्चरिंक से होने वाले वैल्यू अनलॉकिंग का फायदा मिलेगा।

    SSJ Finance & Securities की आतिश मतलावाला का कहना है कि ITC में अगले कम से कम तीन साल में हमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। आईटीसी के पास आशीर्वाद आटा, बिंगो, सनफीस्ट, बी नैचुरल और सैवलान जैसे अच्छे ब्रैंड हैं। आगे आने वाले कुछ सालों में हमें कंपनी के कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

    Trustline Securities की अपराजिता सक्सेना का कहना है कि कोरोना के चलते लागू प्रतिबंधों में आ रही ढ़िलाई और सिगरेट कारोबार में आ रही तेज रिकवरी इस स्टॉक के लिए शुभ संकेत है। इसके साथ ही कंपनी के FMCG कारोबार में बढ़ते मुनाफे की वजह से भी इस स्टॉक के आगे और तेजी पकड़ने की संभावना है।


    CapitalVia Global Research के आशीष बिस्वास का कहना है कि ITC लंबे समय से अंडरवैल्यूड था और इसने बाजार की हालिया रैली में अभी तक कोई भागीदारी नहीं की थी। इस लिए इस शेयर में आज आए एकाएक उछाल से कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि ये तो होना ही था। बाजार की हालिया रैली में इस शेयर में अपने प्रतिद्वन्दी कंपनियों की तुलना में बहुत तेजी दिखी थी। उन्होंने आगे कहा कि आईटीसी के लिए 240 रुपए पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये बाधा टूट जाती है तो फिर ये शेयर हमें शार्ट टर्म में  265  रुपए की तरफ जाता दिख सकता है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।