Hot Picks : रिलायंस में 1700 रुपए का टारगेट मुमकिन, वेदांता में होगी जबरदस्त वैल्यू अनलॉकिंग

Hot Picks : सुदीप बंद्योपाध्याय को मेटल्स में वेदांता के शेयर पसंद हैं। उनका कहना है कि ये शेयर थोड़ा वोलेटाइल है लेकिन लॉन्ग टर्म में इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। डिमर्ज की योजना पूरी होने पर आने वाले दिनों में इसमें वैल्यू अनलॉकिंग की जबरदस्त संभावना रहेगी। कंपनी को हिंदुस्तान जिंक के अच्छे प्रदर्शन से भी फायदा होगा

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुदीप बंद्योपाध्याय को मेटल्स में वेदांता के शेयर पसंद हैं। उनका कहना है कि ये शेयर थोड़ा वोलेटाइल है लेकिन लॉन्ग टर्म में इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा

Hot Picks : कमाई वाले शेयर्स पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि आज भी बाजार को रिलायंस से बहुत सपोर्ट मिल है। ये शेयर उनका पसंदीदा स्टॉक है। आने वाले दिनों में इस शेयर में और तेजी आ सकती है। जल्द ही जियो का आईपीओ आने वाला है। ऐसे एक वैल्यू अनलॉकिंग का मौका होगा। साथ रिलायंस रिटेल भारत का सबसे बड़ा रिटेल बिजनेस बन गया है। यहां पर भी वैल्यू अनलॉकिंग औऱ वैल्यू डिस्कवरी की संभावना नजर आ रही है।

कंपनी ने अपना एफएमसीजी बिजनेस अलग कर लिया है। कंपनी के एफएमसीजी बिजनेस का साइस लगभग डॉबर के बराबर हो गया है। ऐसे में रिलायंस में एक बहुत बड़ा एफएमसीजी बिजनेस आ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां पर भी वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना है। कंपनी का ग्रीन एनर्जी कारोबार भी अच्छा चल रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी के ऑयल टू केमिकल कारोबार में भी अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। आगे इस स्टॉक में आसानी से 1700 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है।

Market view : आगे भी मार्केट बनाएगा नया हाई, नए प्लेयर आते जाएंगे, पुराने थके हुए शेयर दौड़ से होंगे बाहर


सुदीप बंद्योपाध्याय को मेटल्स में वेदांता के शेयर पसंद हैं। उनका कहना है कि ये शेयर थोड़ा वोलेटाइल है लेकिन लॉन्ग टर्म में इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। डिमर्ज की योजना पूरी होने पर आने वाले दिनों में इसमें वैल्यू अनलॉकिंग की जबरदस्त संभावना रहेगी। कंपनी को हिंदुस्तान जिंक के अच्छे प्रदर्शन से भी फायदा होगा। EV सहित तमाम दूसरे अप्लीकेशनों में एल्यूमीनियन की बढ़ती मांग के चलते आगे कंपनी के एल्यूमीनियम कारोबार में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। एल्यूमीनियम में इसकी पकड़ भी बहुत मजबूत है।

GMR airports पर बात करते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि एयरपोर्ट बहुत ही लंबे समय में रिटर्न देने वाला बिजनेस होता है। इसके लिए निवेशकों को लंबे समय तक इंतजार करना होता है। ऐसे में अभी इस तरह के किसी इंफ्रा शेयर में निवेश की सलाह नहीं होगी जो रिटर्न देनें में बहुत टाइम लेता है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक हैइसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।