Hot Picks : निफ्टी एक्सपायरी के दिन कल 5 मई को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में सेंसेक्स,निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुए। डिफेंस,ऑटो,FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी,बैंकिंग, तेल-गैस इंडेक्स गिरकर बंद हुए। निफ्टी 87 प्वाइंट गिरकर 24,033 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 252 प्वाइंट गिरकर 77,018 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 331 प्वाइंट गिरकर 54,547 पर बंद हुआ। मिडकैप 105 प्वाइंट चढ़कर 60265 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। कल रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 95.28/$ पर बंद हुआ था। ऐसे में सवाल हैं कि बाजार में क्या करें। आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
बाजार में आज क्या हो रणनीति
बाजार की चाल और अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि अगर हम निफ्टी की बात करें तो निफ्टी पिछले 5-7 दिनों से एक साइडवेज रेंज में हैं। इसमें बीच-बीच एक इंट्राडे ब्रेकडाउन नजर जरूर आता है लेकिन ब्रेकडाउन टिकता नहीं है। निफ्टी के लिए 24900 पर एक अहम सपोर्ट है और ऊपर में 25300 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। कल के सत्र में भी हमने जो ब्रेकडाउन देखा उसमें भी हमें 24900 से रिकवरी आती दिखाई दी। यहां पर पुट राइटर का बेस था। ऐसे रणनीति यह होनी चाहिए कि अगर आज के सत्र में 24,900 टूटता है तो ही हमारे शॉर्ट्स बनेंगे। नहीं तो 24,900 एक अहम सपोर्ट बना रहेगा। फर्स्ट रिएक्शन यह होना चाहिए कि अगर कोई गिरावट आती है तो हमें खरीदारी करनी चाहिए। निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस लगभग 25,150 के आसपास है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी बैंक इस समय सबसे कमजोर इंडेक्स दिख रहा है। यह अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे चला गया है। इसमें कोई खास रिकवरी देखने को नहीं मिली है। बैंक निफ्टी के लिए 55,000 एक अहम रेजिस्टेंस लेवल है। अगर लॉन्ग साइड में प्ले करना है तो हमें निफ्टी के साथ ही रहना है।
अमित सेठ ने कहा कि उनको मेटल सेक्टर से NALCO का शेयर पसंद आ रहा है। इसका स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। यहां पर हायर हाई हायर लोज की सीरीज देखने को मिली है। इस स्टॉक में इस बार भी जो पुलबक आया उसमें इसने 50 डेमा पर सपोर्ट लिया। इस स्टॉक में ₹410 के स्टॉप लॉस के साथ, ₹425 के टारगेट के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।