Hot Picks : निफ्टी एक्सपायरी के दिन कल 5 मई को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में सेंसेक्स,निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुए। डिफेंस,ऑटो,FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी,बैंकिंग, तेल-गैस इंडेक्स गिरकर बंद हुए। निफ्टी 87 प्वाइंट गिरकर 24,033 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 252 प्वाइंट गिरकर 77,018 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 331 प्वाइंट गिरकर 54,547 पर बंद हुआ। मिडकैप 105 प्वाइंट चढ़कर 60265 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। कल रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 95.28/$ पर बंद हुआ था। ऐसे में सवाल हैं कि बाजार में क्या करें। आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
