Hot Stocks : निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, आईटी सेक्टर के इस शेयर में हो सकती है अच्छी कमाई

Hot Stocks :इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी की बात करें तो कल के आखिरी दो घंटे के अंदर इसमें काफी तगड़ा सेल ऑफ देखने मिला। लेकिन इसमें बहुत बड़ी गिरावट डर नजर नहीं आ रहा है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 10:27 AM
Hot Stocks : पंकज रांदड़ ने कहा कि आईटी सेक्टर काफी अच्छा लग रहा है। आज का शेयर इसी सेक्टर से है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks : पश्चिम एशिया टेंशन और कच्चे तेल में उछाल से आज बाजार में पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 24250 के पास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वोलैटिल्टी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6 फीसकी उछलकर 12 के ऊपर आ गया है। कच्चे तेल में उछाल से IOC,BPCLऔर HPCLतीन से चार फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। साथ ही पेट्रोनेट और हिंदुस्तान जिंक में भी दबाव है। वहीं कमजोर चार्ट की वजह से केनरा बैंक और SAIL भी गिरे हैं। वही मजबूत चार्ट से टोरेंटफार्मा में तेजी है।

    तेल गैस के अलावा सरकारी बैंक , ऑटो और FMCG में भी दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। ऑटो में हीरो मोटो, अशोक लेलैंड और फोर्स मोटर्स दो फीसदी फिसले हैं। वहीं कमजोर बाजार में फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में हल्की खरीदारी है। इंफोएज में भी रफ्तार जारी। कल के अच्छे मूव के बाद आज भी यह शेयर 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। 2 दिनों में यह शेयर करीब 17 फीसदी उछला है। मजबूत तिमाही अपडेट्स के बाद शेयर में जोश बढ़ा है। सिटी ने इस स्टॉक के लिए 1400 रुपए के टारगेट दिए हैं।

    निफ्टी व्यू


    ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी की बात करें तो कल के आखिरी दो घंटे के अंदर इसमें काफी तगड़ा सेल ऑफ देखने मिला। लेकिन इसमें बहुत बड़ी गिरावट डर नजर नहीं आ रहा है। 24350 पर इसके लिए एक स्ट्रांग सपोर्ट है। अगर किसी गिरावट में निफ्टी 24300-23350 की रेंज में मिलता है तो खरीदारी के मौके ढूंढने चाहिए।

    बैंक निफ्टी

    बैंक निफ्टी की बात करें तो यह निफ्टी की तुलना में मजबूत दिख रहा है। कल यह 58370-58380 के आसपास आकर बंद होते हुए नजर आया है। 58000 के आसपास मिलने पर इसमें एक्यूमुलेशन की ही सलाह रहेगी। स्टॉप लॉस 57000-57750 का मेंटेन करके चलें। ऐसा लगता है कि यह दोबारा 5800-590 तक के टारगेट्स हासिल कर सकता है।

    Market Trend : पश्चिम एशिया में टेंशन बढ़ने से दबाव में बाजार, कमजोर मार्केट में भी इन दो शेयरों में होगी बंपर कमाई

    पंकज रांदड़ की टॉप पिक

    आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि आईटी सेक्टर काफी अच्छा लग रहा है। आज का शेयर इसी सेक्टर से है। एचसीएल टेक के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। 1150 करीब आकर ये काउंटर बंद होते हुए नजर आया है। लोअर टाइम फ्रेम पर इसमें हायर हाई फॉर्मेशन देखने मिल रहा है। यहां पर भी ट्रेंड रिवर्सल के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक में ₹1150 की रेंज में खरीदारी की सलाह रहेगी। यहां पर ₹1134 का स्टॉप लॉस मेंटेन करके चलना चाहिए। ट्रेडिंग के नजरिए से इसमें ₹1180 के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं।

     

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।