Hot Stocks : पश्चिम एशिया टेंशन और कच्चे तेल में उछाल से आज बाजार में पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 24250 के पास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वोलैटिल्टी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6 फीसकी उछलकर 12 के ऊपर आ गया है। कच्चे तेल में उछाल से IOC,BPCLऔर HPCLतीन से चार फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। साथ ही पेट्रोनेट और हिंदुस्तान जिंक में भी दबाव है। वहीं कमजोर चार्ट की वजह से केनरा बैंक और SAIL भी गिरे हैं। वही मजबूत चार्ट से टोरेंटफार्मा में तेजी है।
