Get App

Hot Stocks after Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद इन 10 शेयरों में हो सकता है मोटा मुनाफा, एक्सपर्ट्स से जानिए टारगेट प्राइस

Hot Stocks after Exit Poll: बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 फीसदी टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 426.4 अंक या 1.85 फीसदी की गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 27 मई को 76,009.68 अंक के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 1:58 PM
Hot Stocks after Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद इन 10 शेयरों में हो सकता है मोटा मुनाफा, एक्सपर्ट्स से जानिए टारगेट प्राइस
स्थिर सरकार की उम्मीदों के बीच सोमवार को शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Hot Stocks: देश में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाली NDA को बड़ी जीत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके चलते स्थिर सरकार की उम्मीदों के बीच सोमवार को शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, मतगणना चार जून को होगी, जिसके बाद ही चुनाव के नतीजे पूरी तरह से साफ हो पाएंगे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 फीसदी टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 426.4 अंक या 1.85 फीसदी की गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 27 मई को 76,009.68 अंक के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23,110.80 अंक के अपने रिकॉर्ड हाई पर गया था।

एक्सपर्ट्स ने एग्जिट पोल के नतीजों के बाद यहां कुछ ऐसे स्टॉक्स बताए हैं, जिनमें नियर टर्म में तेजी की संभावना बन रही है। इन शेयरों में NHPC से लेकर हिंदुस्तान युनिलीवर जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं, इन स्टॉक्स में कितना मुनाफा बन सकता है। ये सुझाव आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने दिए हैं।

NHPC

NHPC के शेयर बीते शुक्रवार को 6 फीसदी की तेजी के साथ BSE पर 107.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। एनएचपीसी ने 104 रुपये की अपर लिमिट को पार करते हुए इस स्तर से ऊपर अपनी पोजिशन बनाए रखी है। एक्सपर्ट्स ने डेली क्लोजिंग प्राइस के आधार पर स्टॉक के लिए 120 रुपये का टारगेट और 99 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस तय किया है। एक्सपर्ट ने एनएचपीसी को 105 रुपये से 108 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदने की सिफारिश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें