Stock Market: स्टॉक मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार है। आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक बार फिर जोरदार रैली देखने को मिली और इसने अपने नए रिकॉर्ड हाई को छू लिया। सेंसेक्स की बात करें तो यह आज पहली बार 82000 के पार निकल गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 50 ने भी पहली बार 25000 के लेवल को छू लिया। इस समय अगर आप निवेश के लिए बेहतर स्टॉक्स की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए तीन स्टॉक्स सुझाए गए हैं, जिनमें एशियन पेंट्स, डीएलएफ, और टाटा कम्युनिकेशन शामिल हैं। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट क्षितिज गांधी का कहना है कि इन शेयरों में निवेश करके अगले 5-6 हफ्तों में ही तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है।
Asian Paints Limited Share
टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट क्षितिज गांधी ने एशियन पेंट्स के शेयरों में 5-6 हफ्तों की अवधि के लिए खरीदारी की सलाह दी है और 3385/3400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उन्होंने निवेशकों को 2850 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। इस समय यह स्टॉक 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 3096.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
गांधी ने कहा, 'पिछले एक साल में शेयरों पर काफी दबाव बना रहा है। ये शेयर 3500 से गिरकर करीब 2800 पर आ गए हैं। पिछले छह महीनों में 2750 से 3050 की ब्रॉडर रेंज में कंसोलिडेशन रहा है। और ये शेयर अपने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से नीचे उतार-चढ़ाव कर रहे हैं। इस एक्सटेंडेड कंसोलिडेशन फेज के बाद शेयर ने हाल ही में अपने 200-डे DEMA को पार करके और 3050 के प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल को तोड़कर नए सिरे से तेजी दिखाया है। इसलिए, निवेशक 3050-3000 के लेवल के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 3385-3400 के एक्सपेक्टेड अपसाइड के लिए शेयर को बाय/होल्ड/एक्यूमलेट कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स ने डीएलएफ लिमिटेड के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इसके लिए 1000/1020 रुपये का टारगेट प्राइस और 820 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है। एक्सपर्ट्स को 5-6 हफ्तों में टारगेट हासिल होने की उम्मीद है। डीएलएफ के शेयरों में आज 1.55 फीसदी की गिरावट आई है और यह 875.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
गांधी ने कहा, "पिछले चार महीनों में स्टॉक में लगातार गिरावट देखी गई है, कीमतों में 950 से 750 तक करेक्शन हुआ है, जिससे डेली चार्ट पर लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना है। इसके बावजूद स्टॉक को अपने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज पर सपोर्ट मिला और इसके बाद इसमें तेज उछाल देखा गया। इससे मीडियम टर्म चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल की फॉलिंग ट्रेंड लाइन के ऊपर एक ब्रेकआउट हुआ।"
Tata Communications Limited
टाटा कम्युनिकेशन के शेयरों को 2190/2200 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Buy रेटिंग दी गई है जबकि टारगेट प्राइस 2190/2200 रुपये का है। स्टॉक के लिए 1820 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है। इस शेयर के लिए भी टाइम ड्यूरेशन 5-6 हफ्तों का है।
गांधी ने कहा, "हाल ही में स्टॉक में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है क्योंकि कीमतों में 1950-1650 के ब्रॉडर रेंज में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि डेली चार्ट पर इसके 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज पर मजबूत सपोर्ट देखा गया है। हालांकि इस हफ्ते स्टॉक ने लंबे समय तक कंसोलिडेशन की अवधि के बाद 1950 के अपने रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर एक नया ब्रेकआउट दिया है।"
टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 50 वर्तमान में पैटर्न के एक और हायर टॉप बनाने की राह पर है और 25000 के साइकोलॉजिकल बेरियर की ओर बढ़ रहा है। गांधी ने कहा, "अपकमिंग सेशन के लिए हमारा मानना है कि 24900-24800 का लेवल मजबूत सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा और जब तक हम इस जोन से ऊपर रहेंगे, तब तक ट्रेंड बुल्स के फेवर में रहेगा।" उन्होंने कहा कि 25100 और 25200 के लेवल पर रेजिस्टेंस है जबकि 24900 और 24800 के स्तर पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। एक्सपर्ट्स ने 24950 के करीब गिरावट पर खरीदने की सलाह दी है और 25200 के टारगेट के साथ 24800 से नीचे स्टॉप-लॉस रखने का सुझाव दिया है।
बैंक निफ्टी पर गांधी ने कहा कि अभी तक इंडेक्स पिछले कुछ सत्रों से दबाव में है और 51000 के आसपास बेस बनाने की कोशिश कर रहा है। हमें उम्मीद है कि इंडेक्स में कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिलेगा, क्योंकि 50000-52500 जोन बरकरार है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका रेजिस्टेंस 52000-52500 के लेवल पर और सपोर्ट 50500-50000 के लेवल पर है। उन्होंने 51000 के करीब गिरावट पर खरीदने और 51800 के टारगेट के साथ 50500 से नीचे स्टॉप-लॉस लगाने की सलाह दी है।