Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्ट फोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: NSE500 इंडेक्स में 200 DMA के ऊपर कारोबार कर रहे शेयरों की संख्या 45 फीसदी के नीचे आ गई है। ये मार्केट ब्रेड्थ में कमजोरी का संकेत है। FIIs पिछले कई कारोबारी सत्रों से कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों ही सेगमेंट में बिकवाली करते दिखे हैं। निफ्टी के लिए 17035 और 16600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17500-17550 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 10:47 AM
बंधन बैंक पिछले कई महीनों से बैंकिंग इंडेक्स के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। शेयर की कीमत अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गई है। बैंकिंग इंडेक्स ने भी पिछले स्विंग लो के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks:13 मार्च को 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी ने लोअर टॉप के पहले एक लोअर बॉटम बनाया। निफ्टी कल 200-day SMA (simple moving average) और EMA (exponential moving average) दोनों के नीचे बंद हुआ। कल के कारोबार में निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। ये 9053 पर स्थित अपने पिछले स्विंग लो को तोड़ने के कगार पर है। सोमवार के कारोबारी सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ अपने पिछले स्विंग बॉटम से नीचे बंद हुआ।

    इंडिया विक्स भी कल करीब 20 फीसदी की बढ़त के साथ 16 के स्तर के ऊपर जाता दिखा। इंडिया विक्स में बढ़त बाजार में वोलैटिलिटी और डर में बढ़त की ओर संकेत करता है। पिछले 6 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो संकेत मिलता है कि इंडिया विक्स 23 के स्तर तक बढ़ता दिख सकता है।

    NSE500 इंडेक्स में 200 DMA के ऊपर कारोबार कर रहे शेयरों की संख्या 45 फीसदी के नीचे आ गई है। ये मार्केट ब्रेड्थ में कमजोरी का संकेत है। FIIs पिछले कई कारोबारी सत्रों से कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों ही सेगमेंट में बिकवाली करते दिखे हैं। निफ्टी के लिए 17035 और 16600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17500-17550 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस लेवल को तोड़कर ऊपर बंद नहीं होता तब तक ट्रेडर्स को उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर काम करना चाहिए।


    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें जल्द ही हो सकती है जोरदार कमाई

    Eicher Motors: Sell | LTP: Rs 3,033.4 | आयशर मोटर्स ने क्लोजिंग बेसिस पर 3090 रुपए का सपोर्ट तोड़ दिया है। स्टॉक को हास के पुल बैक में 200-day SMA पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा वहां से इसमें गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स भी डेली चार्ट पर लोअर टॉप लोअर बॉटम बना चुका है। डेली और वीकली दोनों ही टाइम फ्रेम पर इंडीकेटर्स और ऑसिलेटर्स मंदी के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 3150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2850 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में ये रणनीति 6 फीसदी रिटर्न दे सकती है।

    Persistent Systems: Sell | LTP: Rs 4,622 | परसिस्टेंट सिस्टम्स ने डेली चार्ट पर एक हेड एंड शोल्डर पैटर्न से बियरिश ब्रेकआउट दिया है। एक लंबी तेजी के बाद इस स्टॉक में लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन की पुष्टि हुई है। स्टॉक ने 20-day EMA (Rs 4805)पर स्थित सपोर्ट को भी तोड़ दिया है। डेली टाइम फ्रेम पर इंडीकेटर्स और ऑसिलेटर्स दोनों मंदी के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 4800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4300 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में ये रणनीति 7 फीसदी रिटर्न दे सकती है।

    बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

    Bandhan Bank: Sell | LTP: Rs 217.90 | बंधन बैंक पिछले कई महीनों से बैंकिंग इंडेक्स के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। शेयर की कीमत अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गई है। बैंकिंग इंडेक्स ने भी पिछले स्विंग लो के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है। इंडीकेटर्स और ऑसिलेटर्स स्टॉक में कमजोरी के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 227 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 202 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में ये रणनीति 7 फीसदी रिटर्न दे सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।