Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्ट फोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: NSE500 इंडेक्स में 200 DMA के ऊपर कारोबार कर रहे शेयरों की संख्या 45 फीसदी के नीचे आ गई है। ये मार्केट ब्रेड्थ में कमजोरी का संकेत है। FIIs पिछले कई कारोबारी सत्रों से कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों ही सेगमेंट में बिकवाली करते दिखे हैं। निफ्टी के लिए 17035 और 16600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17500-17550 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 10:47 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्ट फोलियो में करें शामिल
बंधन बैंक पिछले कई महीनों से बैंकिंग इंडेक्स के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। शेयर की कीमत अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गई है। बैंकिंग इंडेक्स ने भी पिछले स्विंग लो के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है

Hot Stocks:13 मार्च को 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी ने लोअर टॉप के पहले एक लोअर बॉटम बनाया। निफ्टी कल 200-day SMA (simple moving average) और EMA (exponential moving average) दोनों के नीचे बंद हुआ। कल के कारोबार में निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। ये 9053 पर स्थित अपने पिछले स्विंग लो को तोड़ने के कगार पर है। सोमवार के कारोबारी सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ अपने पिछले स्विंग बॉटम से नीचे बंद हुआ।

इंडिया विक्स भी कल करीब 20 फीसदी की बढ़त के साथ 16 के स्तर के ऊपर जाता दिखा। इंडिया विक्स में बढ़त बाजार में वोलैटिलिटी और डर में बढ़त की ओर संकेत करता है। पिछले 6 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो संकेत मिलता है कि इंडिया विक्स 23 के स्तर तक बढ़ता दिख सकता है।

NSE500 इंडेक्स में 200 DMA के ऊपर कारोबार कर रहे शेयरों की संख्या 45 फीसदी के नीचे आ गई है। ये मार्केट ब्रेड्थ में कमजोरी का संकेत है। FIIs पिछले कई कारोबारी सत्रों से कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों ही सेगमेंट में बिकवाली करते दिखे हैं। निफ्टी के लिए 17035 और 16600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17500-17550 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस लेवल को तोड़कर ऊपर बंद नहीं होता तब तक ट्रेडर्स को उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर काम करना चाहिए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें जल्द ही हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें