Hot stocks : SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स अभी करेक्शन के दौर में हैं और उनके अंडरपरफॉर्मेंस से इस बात का संकेत मिलता कि निफ्टी की रैली में उस बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी की कमी है जो आमतौर पर एक मजबूत ट्रेंड का संकेत होता है।
