Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन शयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: 17320 पर स्थित शुक्रवार का निचला स्तर निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 17250 पर स्थित फरवरी के स्विंग लो पर दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 17570 –17600 के आसपास स्थित बियरिश गैप निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि उनको ट्रेंड के दोनों तरफ मौके खोजने के बजाय अपनी पोजीशन हल्की रखते हुए धीरे-धीरे क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 12:33 PM
Hot Stocks:हालिया उठापटक को देखते हुए बाजार को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। ऐसे में ट्रेडर्स के बाजार के ट्रेंड में स्पष्टता आने का इंतजार करना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

     SAMEET CHAVAN

    Hot Stocks:10 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी साप्ताहिक आधार पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 17400 के थोड़ा ऊपर बंद हुआ। निफ्टी 17800 का अहम टेक्निकल लेवल पार करने में कामयाब नहीं रहा और इसके लेवल के आसपास से ही इसमें बिकवाली आ गई। हालांकि, हाल के पॉजिटिवमूव और हफ्ते की अच्छी शुरुआत को देखते हुए, हमारा मानना था कि निफ्टी 18000 बाधा को पार कर जाएगा। लेकिन अब दो बैक-टू-बैक कमजोर कारोबारी सत्रों को देखते हुए लगता है कि बाजार का मूड फिर से मंदड़ियों के पक्ष में हो गया है।

    इसके बावजूद बाजार को लेकर उम्मीद बनी हुई है। ऐसा लगता है कि निफ्टी वर्तमान हफ्ते में अपने अहम लेवलों के नीचे नहीं जाएगा। निफ्टी 200-SMA (simple moving averageयानी 17434 पर मजबूती दिखा रहा है। ये अच्छा संकेत है। निफ्टी बुलिश हैमर जैसा टेक्निकल पैटर्न बना रहा है ये भी अच्छा संकेत है। हालांकि हालिया उठापटक को देखते हुए बाजार को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। ऐसे में ट्रेडर्स के बाजार के ट्रेंड में स्पष्टता आने का इंतजार करना चाहिए।


    इंडसइंड बैंक के स्टॉक में 6% की गिरावट, जानें शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की राय

    ऐसे में 17320 पर स्थित शुक्रवार का निचला स्तर निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 17250 पर स्थित फरवरी के स्विंग लो पर दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 17570 – 17600 के आसपास स्थित बियरिश गैप निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि उनको ट्रेंड के दोनों तरफ मौके खोजने के बजाय अपनी पोजीशन हल्की रखते हुए धीरे-धीरे क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

    एंजेल वन के समीत चव्हाण की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स

    Cipla: Buy | LTP: Rs 881 |समीत चव्हाण की कहना है कि हाल में आए करेक्शम के बाद ये स्टॉक अब 870 रुपए पर स्थित अपने मल्टी-मंथ सपोर्ट के करीब आ गया है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे इस स्टॉक में 890 का स्तर पर होने पर ही खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में ये शेयर हमें 925 रुपए का स्तर छूता दिख सकता है। इस खरीद के लिए 869 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Cummins India: Buy | LTP: Rs 1,681 | समूचा कैपिटल गुड्स स्पेस हाल के चुनौतीपूर्ण समय में भी तेजी दिखा रहा है। यह स्टॉक विशेष रूप से तेजी को मोड में है। हमें इस काउंटर में 'हायर हाई हायर लो' साइकिल की एक सिरीज देखने को मिली है जो पिछले साल जुलाई के महीने के आसपास शुरू हुई थी। तब से इस स्टॉक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मजबूती बनाए रखी। पिछले सप्ताह में, लगभग दो सप्ताह के छोटे विराम के बाद स्टॉक के भाव में फिर से तेजी आनी शुरू हुई है। स्टॉक के भाव में तेजी के साथ ही इसके वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक में 1800 रुपए के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसके लिए 1620 रुपए का स्टॉपलॉस लगाए। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।