समीत चव्हाण, एंजेल वन
समीत चव्हाण, एंजेल वन
Hot Stocks: 24 मार्च को निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी ने 7 महीनों की सबसे निचली वीकली क्लोजिंग दी थी। निफ्टी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 16945 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में अभी भी बुल्स के लिए कोई राहत के संकेत नहीं दिख रहे हैं। किसी भी उछाल में बाजार में बिकवाली आ जा रही है। निफ्टी लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन में दिख रहा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट और घरेलू बाजार में एफएंडओ सेगमेंट में लगने वाले STT में बढ़ोतरी ने मार्केट का मूड खराब कर दिया है। हालांकि बाजार इस समय काफी ओवरशोल्ड है लेकिन ऊपर बताए गए फैक्टर्स बाजार के लिए फिलहाल बहुत खराब भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे फिलहाल बहुत एग्रेसिव दांव लगाने से बचें।
तकनीकी नजरिए से देखें तो हम इस समय 16850 - 16800 अहम सपोर्ट जोन से बहुत दूर नहीं हैं। ये जोन सितंबर महीने के स्विंग लो और 89-वीकली EMA के भी आसपास ही है। हम बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद मोमेंटम ट्रेडरों को हमारी सलाह होगी कि घरेलू और ग्लोबल फ्रंट पर स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार करें, तब तक कोई आक्रामक दांव न लगाएं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17200-17250 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी को ऊपर की तरफ गति पकड़नी है तो उसको इस लेवल को पार करके मजबूती दिखानी होगी।
एंजेल वन के समीत चव्हाण के पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Great Eastern Shipping Company: इस स्टॉक में पिछले 3 महीनों से करेक्शन देखने को मिल रहा था। हाल के दिनों में इसमें अच्छी रिकवरी आई। शुक्रवार के कारोबार में कमजोर माहौल में भी यह स्टॉक धारा के विपरीत तैरता नजर आया। कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही इस स्टॉक ने वॉल्यूम भी बढ़त दिखाई है। ऐसे में इस स्टॉक ने 654 रुपये के ट्रेडिंग टारगेट के साथ 608 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Cyient: आईटी सेक्टर इस समय परेशानी के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद Cyient एक ऐसा स्टॉक है जो आउटपरफॉर्म करता नजर आया है। शुक्रवार को इस स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ तेजी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में इस स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस स्टॉक में 990-932 रुपये के आसापास 1055 रुपये के नीयर टर्म टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस खरीद के लिए 954 रुपये पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। शॉट टर्म में यह स्टॉक हमें 5 फीसदी रिटर्न आसानी से दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।