Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

बाजार में अभी भी बुल्स के लिए कोई राहत के संकेत नहीं दिख रहे हैं। किसी भी उछाल में बाजार में बिकवाली आ जा रही है। निफ्टी लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन में दिख रहा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट और घरेलू बाजार में एफएंडओ सेगमेंट में लगने वाले STT में बढ़ोतरी ने मार्केट का मूड खराब कर दिया है। हालांकि बाजार इस समय काफी ओवरशोल्ड है लेकिन ऊपर बताए गए फैक्टर्स बाजार के लिए फिलहाल बहुत खराब भूमिका निभा सकते हैं

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 10:10 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
आईटी सेक्टर इस समय परेशानी के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद Cyient एक ऐसा स्टॉक है जो आउटपरफॉर्म करता नजर आया है। शुक्रवार को इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी देखने को मिली है

समीत चव्हाण, एंजेल वन

Hot Stocks: 24 मार्च को निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी ने 7 महीनों की सबसे निचली वीकली क्लोजिंग दी थी। निफ्टी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 16945 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में अभी भी बुल्स के लिए कोई राहत के संकेत नहीं दिख रहे हैं। किसी भी उछाल में बाजार में बिकवाली आ जा रही है। निफ्टी लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन में दिख रहा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट और घरेलू बाजार में एफएंडओ सेगमेंट में लगने वाले STT में बढ़ोतरी ने मार्केट का मूड खराब कर दिया है। हालांकि बाजार इस समय काफी ओवरशोल्ड है लेकिन ऊपर बताए गए फैक्टर्स बाजार के लिए फिलहाल बहुत खराब भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे फिलहाल बहुत एग्रेसिव दांव लगाने से बचें।

तकनीकी नजरिए से देखें तो हम इस समय 16850 - 16800 अहम सपोर्ट जोन से बहुत दूर नहीं हैं। ये जोन सितंबर महीने के स्विंग लो और 89-वीकली EMA के भी आसपास ही है। हम बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद मोमेंटम ट्रेडरों को हमारी सलाह होगी कि घरेलू और ग्लोबल फ्रंट पर स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार करें, तब तक कोई आक्रामक दांव न लगाएं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17200-17250 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी को ऊपर की तरफ गति पकड़नी है तो उसको इस लेवल को पार करके मजबूती दिखानी होगी।

एंजेल वन के समीत चव्हाण के पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें