SAMEET CHAVAN, Angel One

SAMEET CHAVAN, Angel One
पिछले हफ्ते बाजार अडानी समूह के शेयरों की उठापटक से प्रभावित रहा। अडानी समूह के शेयरों से जुड़ी खबरों के चलते बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। जल्दी ये कमजोरी ब्रॉडर मार्केट में भी फैल गई। सौभाग्य से हफ्ते के अंत तक स्थितियां सुधरती दिखीं और निफ्टी अच्छी रिकवरी दिखाते हुए क्लोजिंग बेसिस पर 17800 का स्तर फिर से हासिल करता दिखा। हालांकि निफ्टी अपनी खोई जमीन फिर से हासिल करता दिखा। लेकिन हम अभी की मुश्किलों के दौर से निज़ात नहीं पा सके हैं। अडानी समूह से जुड़ी खबरें बाजार पर अपना अच्छा-खराब असर दिखाती रहेंगी जिसके चलते आगे भी बाजार वोलैटाइल बना रहेगा।
निफ्टी के लिए 17600 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। जबकि 17400 –17300 के जोन में बड़ा सपोर्ट है। ये निफ्टी का 200-day SMA लेवल भी है। समीत का कहना है कि जब तक ये सारे लेवल सुरक्षित हैं तब तक हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18000 –18100 के स्तर काफी अहम हैं। अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर इस लेवल को पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिखेगी। समीत की सलाह है कि बैंकिंग शेयरों पर नजरें बनी रहनी चाहिए। नियर टर्म में बाजार की दिशा तय करने में बैंकिंग शेयरों का सबसे बड़ा योगदान होगा। इसके अलावा ट्रेडर्स को घरेलू और विदेशी हलचलों पर पैनी नज बनाए रखनी चाहिए।
शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए समीत चव्हाण के सुझाए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
Mahindra & Mahindra:समीत चव्हाण की महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1348 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1460 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। समीत चव्हाण की राय है कि वर्तमान में 1388 रुपए के आसपास दिख रहा। ये शेयर शॉर्ट टर्म में 5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये स्टॉक बाजार में हाल में ब्रॉडर मार्केट में आई सुस्ती से प्रभावित नहीं हुआ है। स्थितियां ठीक होने के बाद इसमें तेजी आई है। इस स्टॉक ने नया हाई लगाते हुए स्टॉक में तेजी कायम रहने की पुष्टि की है।
Ashok Leyland: अशोक लीलैंड में भी समीत चव्हाण की 149 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 162 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। समीत का मानना है कि 153.90 रुपए के आसपास दिख रहा ये शेयर शॉर्ट टर्म में 5 फीसदी रिटर्न आसानी से दे सकता है। 3 फरवरी को ये स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर अपनी तत्काल बाधा तोड़ते हुए ऊपर की तरफ जाता दिखा है। साथ ही इसमें वॉल्यूम भी बढ़ता दिखा है। उम्मीद की आगे भी इस शेयर में तेजी कायम रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।