Hot Stocks:वीकली चार्ट पर देखने से पता चलता है कि निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म में दबाव देखने को मिल सकता है। निफ्टी पर एक स्पिनिंग टॉप कैंडल पैटर्न (Spinning Top candle pattern) बनने के बाद एक बड़ा बियरिस कैंडल बनता दिखा है। ये आगे बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी का 20 वीक सिंपल मूविंग एवरेज अब इसके लिए ऊपर की तरफ बाधा का काम करता दिख रहा है। यहां से इसमें गिरावट देखने को मिली है। डेली चार्ट पर पिछले पूरे हफ्ते हमें निफ्टी में लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन बनता दिखा है। इसके साथ ही लगातार 7 बियरिस कैंडल नजर आए हैं। ये बाजार में कमजोरी बने रहने का संकेत है।
इसके अलावा दूसरे टेक्निकल इंडीटेकर पर नजर डालें तो वीकली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI)लोअर लो लोअर हाई पैटर्न बनाता दिखा है। ये किसी पॉजिटिव मूवमेंट के अभाव की ओर संकेत करता है। अब आगे निफ्टी के लिए 17350 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 16747 पर बड़ा सपोर्ट है। जबकि दूसरी तरफ 17770 पर पहला सपोर्ट है। जबकि 18000 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। हालांकि इस बात की ज्यादा संभावना दिख रही है कि अगर निफ्टी 17353 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 16747 तक जा सकती है।
GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की शॉर्ट टर्म पिक्स, जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है 18 फीसदी तक की कमाई
Mahindra CIE Automotive: विज्ञान सावंत का कहना है कि इस स्टॉक में वॉल्यूम में बढ़त के साथ जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। स्टॉक के लिए इसके 20 वीक EMA पर मजबूत सपोर्ट है। इस स्टॉक में अभी और तेजी आ सकती है। ऐसे में इसमें क्लोजिंग बेसिस पर 400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 520 रुपये के खरीदारी की सलाह होगी।
Shivalik Bimetal Controls: इस स्टॉक में हाल ही में डिसेंडिंग ट्रैंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये इस स्टॉक में अभी और तेजी आने का संकेत है। RSI ने भी वीकली टाइमफ्रेम में ब्रेकआउट दिया है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक हमें 520 रुपये की तरफ जाता नजर आ सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 410 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरादीर की सलाह होगी।
PB Fintech: इस स्टॉक में हाल ही में 501 रुपये का स्तर पार कर लिया है। यह स्टॉक हायर हाई और हाएर लो फॉर्मेशन के साथ तेजी के शुरुआत के संकेत दे रहा है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक हमें 680 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 525 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सालह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।