Get App

Hot stocks : अगले हफ्ते बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

Stock ideas : एक्सिस बैंक डेली स्केल पर नीचे की ओर डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देने की कगार पर है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने डेली टाइम फ्रेम पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम द्वारा भी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2025 पर 2:49 PM
Hot stocks : अगले हफ्ते बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
Top picks : सुदीप ने कहा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है और मोमेंटम इंडिकेटर इसकी मजबूती को सपोर्ट कर रहे हैं

Trading picks : 23 मई को खत्म हुए हप्ते में निफ्टी और सेंसेक्स में लगभग 0.75 फीसदी की गिरावट आई। जबकि इसी अवधि में मिडकैप (-0.45%) और स्मॉलकैप (+1%) इंडेक्स ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया। अमेरिकी टैरिफ में कमी की उम्मीदों के चलते ग्लोबल बाज़ारों में मिलाजुला रुख रहा। मूडीज द्वारा अमेरिकी क्रेडिट आउटलुक को डाउनग्रेड किए जाने और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में नए सिरे से राजकोषीय चिंताओं के उभरने के साथ चीन से मिले-जुले आर्थिक संकेतों ने बाज़ारों को सपोर्ट दिया।

ऐसे में अगले हफ्ते के लिए अपने पसंदीदा पिक्स देते हुए एसबीआई सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि उनको मई महीने के आखिरी हफ्ते के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Prudential Life Insurance Company) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) बहुत अच्छे लग रहे हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life)

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life) ने डेली टाइम फ्रेम पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम द्वारा भी हुई है। इसके अलावा, इसने ब्रेकआउट के दिन एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है। वर्तमान में, सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 615 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 645-640 रुपये के स्तर पर धीरे-धीरे खरीदारी शुरू करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 700 रुपये का टारगेट हासिल होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें