फेडरल रिजर्व की सख्ती से बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई बाद इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली। लेकिन अब शुरुआती रिकवरी के बाद मार्केट पर फिर से दबाव बढ़ने लगा है। निफ्टी करीब आधा परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी बैंक एक परसेंट गिर कर कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप भी हरे से लाल निशान में फिसल गया है।
