Hot Stocks : इंडेक्स में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Hot Stocks : अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि मार्केट में साफ तौर पर एक अच्छा रिवर्सल देखने को मिला है। सीरीज के पहले दिन ही कल हमें अच्छा रिवर्सल देखने को मिल। 90% इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट दिख रहा है एफआई से भी काफी अच्छा सेंकेत देखने को मिल रहा है। कुल मिला कर ऐसा लग रहा है कि मोमेंटम पॉजिटिव ही रहेगा

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 10:40 AM
Hot Stocks : अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए दो स्टॉक्स सुझाए हैं। दोनों बॉय साइड से हैं और दोनों आज के अच्छे सेक्टर्स में से है। पहला स्टॉक कैपिटल मार्केट थीम से है

Hot Stocks : IT शेयरों के दम पर आज बाजार में तेजी की रफ्तार कायम दिख रही है। निफ्टी 130 अंक चढ़कर 24150 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। इससे तेजड़ियों को रात मिली है। IT शेयरों में आज 5 साल के निचले स्तरों से जोरदार रिवर्सल आया है। निफ्टी IT INDEX करीब 4% उछला है। इंफोसिस और HCL TECH 4% उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही कोफोर्ज और परसिस्टेंट 5% उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। इसके अलावा मेटल शेयरों में भी तेजी है। लेकिन कैपिटल गुड्स और डिफेंस में हल्का दबाव है।

आज क्या हो रणनीति

निफ्टी व्यू


बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि मार्केट में साफ तौर पर एक अच्छा रिवर्सल देखने को मिला है। सीरीज के पहले दिन ही कल हमें अच्छा रिवर्सल देखने को मिल। 90% इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट दिख रहा है एफआई से भी काफी अच्छा सेंकेत देखने को मिल रहा है। जहां तक एक्सपायरी की बात है जो कि निफ्टी की एक्सपायरी मंगलवार को और सेंसेक्स की एक्सपायरी आज है। ओवरऑल ऐसा लग रहा है कि मोमेंटम पॉजिटिव ही रहेगा।

निफ्टी के लिए 23,800-23,700 पर स्ट्रांग सपोर्ट बना हुआ है। 24100 के ऊपर जाने पर हमें मार्केट में फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। निफ्टी जब तक 23,800 के ऊपर है हमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। निफ्टी में हमें 24,100- 24,200 के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। बॉयर्स को पॉजिटिव व्यू के साथ गिरावट पर खरीदारी की सलाह रहेगी।

बैंक निफ्टी व्यू

यही व्यू बैंक निफ्टी पर भी है। बैंक निफ्टी में भी एक एक्सीलेंट ब्रेकआउट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी यहां से 58,400 से 58,8500 तक के लेवल पर है। इसने 57,600 के आसपास अच्छा सपोर्ट बनाया है। अगर बैंक निफ्टी में हल्की-फुल्की गिरावट आती है तो 57,600 का स्टॉप लॉस लगा कर खरीदारी करना चाहिए। इसमें हमें 58,400 से 58,8500 तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं।

अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा शेयर

अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए दो स्टॉक्स सुझाए हैं। दोनों बॉय साइड से हैं और दोनों आज के अच्छे सेक्टर्स में से है। पहला स्टॉक कैपिटल मार्केट थीम से HDFC AMC है। इसमें एक एक्सीलेंट ब्रेकआउट देखने को मिला है। कल इसकी 2740 रुपए के ऊपर क्लोजिंग हुई थी। इसमें करंट लेवल के आसपास खरीदारी करने की सलाह है। 2702 का स्टॉप लॉस रहेगा। इसमें 2819 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं।

दूसरा स्टॉक डिफेंस स्पेस से मझगांव डॉक है। इसमें भी अच्छा मोमेंटम है। स्टॉक 2530 के आसपास चल रहा है। इसमें 2481 रुपए का स्टॉप लॉस लगा कर खरीदारी करने की सलाह है। स्टॉक में 2623 रुपए के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

 

 

Market Trend : बाजार में तेजी कायम, एक्सपर्ट के सुझाए इन दो शेयरों में हो सकती हैं अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।