Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में कमाना चाहते हैं 10% तक मुनाफा? SBI समेत इन 7 शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के शेयरों पर एक्सपर्ट्स बुलिश नजर आ रहे हैं। इस समय यह स्टॉक 2.61 फीसदी की बढ़त के साथ 474.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने स्टॉक के लिए 510 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यहां हमने बताया है कि अन्य शेयरों के लिए टारगेट प्राइस क्या होगा

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 8:44 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में निवेश करते समय कंपनी के फंडामेंटल पर खास ध्यान देना चाहिए।

Stock Market : एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में निवेश करते समय कंपनी के फंडामेंटल पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, किस प्राइस पर एंट्री करना है, ये भी काफी अहम होता है। अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यहां एक्सपर्ट्स ने कुछ स्टॉक्स बताए हैं। मार्केट टेक एनालिस्ट मितेश ठक्कर और सोनी पटनायक का कहना है कि इन शेयरों में आप कम समय में ही 10 फीसदी तक का मुनाफा कमा सकते हैं। यहां ट्रेडबुल्स के टेक्निकल एनालिस्ट सच्चितानंद उत्तेकर, अर्निंगवेव्स डॉट कॉम के मितेश ठक्कर और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के AVP, डेरिवेटिव रिसर्च सोनी पटनायक ने अपने टॉप स्टॉक पिक्स साझा किए हैं।

Reliance Industries

एक्सपर्ट्स का का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में शॉर्ट टर्म में तेजी दिख सकती है। आज 30 अप्रैल को यह स्टॉक 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 2955.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक के लिए 3,055 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, 2,935 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है।


IGL

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के शेयरों पर भी ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। इस समय यह स्टॉक 2.61 फीसदी की बढ़त के साथ 474.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने स्टॉक के लिए 510 रुपये का टारगेट प्राइस और 469 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है। इस हिसाब से स्टॉक में 7 फीसदी से अधिक की रैली की संभावना जताई गई है।

Cholamandalam Investment and Finance Company

एक्सपर्ट्स ने चोलामंडलम इनवेस्टमेंट और फाइनेंस कंपनी के शेयरों में भी तेजी की उम्मीद जताई है। इस समय यह स्टॉक 2.85 फीसदी की बढ़त के साथ 1204.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने स्टॉक के लिए 1,235 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, स्टॉप लॉस 1,172 रुपये पर है।

State Bank of India

एक्सपर्ट्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के शेयरों में भी शॉर्ट टर्म में रैली की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 860-880 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है और इसके साथ ही 800 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है। इस समय एसबीआई के शेयर 0.73 फीसदी बढ़कर 832.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

NTPC

एनटीपीसी के शेयरों में आज 30 अप्रैल को 0.23 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक इस समय 363.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने इसके लिए 390-400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, 345 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है। इस हिसाब से स्टॉक में करीब 10 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है।

Axis Bank

एक्सिस बैंक के शेयरों के लिए 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है। इस समय यह स्टॉक 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 1176.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक के लिए स्टॉप लॉस 1,140 रुपये पर है।

Grasim Industries

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 1.31 फीसदी की तेजी आई है और इस समय यह स्टॉक 2419.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 2,450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं, 2,360 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।