Hot Stocks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks : बाजार पर अपनी आज की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22851-22910 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22971-23033-23110 पर है

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hot Stocks:शानदार चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनको आज Hyundai और Kaynes Tech में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Hot Stocks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी 22700 के ऊपर दिख रहा है। सुबह 10:40 बजे के आसपास सेंसेक्स 227 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 72,756 पर और निफ्टी 4.60 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 22,720 पर दिख रहा था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, मीडिया और PSU बैंक में 1-2% की बढ़त हुई है। जबकि मेटल और फार्मा में लगभग 1-1% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5% की बढ़त दिख रही है।

मार्केट आउटलुक

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि सितंबर में अब तक निफ्टी में आई 5.67% की भारी गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का बढ़ना है। पिछले कुछ दिनों में जब FIIs ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की तो यह गिरावट और तेज हो गई। पिछले चार ट्रेडिंग दिनों में FIIs ने 24,054 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो कि बहुत बड़ी बिकवाली है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 5.2% के आसपास आ गए हैं। इसको देखते हुए,FIIs की यह बिकवाली एक समझदारी भरा कदम है।


भारतीय निवेशकों के नजरिए से बाजार में आई यह भारी गिरावट एक मौका दे रहा है। अच्छी ग्रोथ की संभावनाओं वाली लार्ज-कैप कंपनियां आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गई हैं। यह 'वैल्यू बाइंग'(सही कीमत पर खरीदारी) का मौका है। फाइनेंशियल (खासकर बड़े बैंक), कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में खरीदारी के अच्छे मौके हैं। इन सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनियों में निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बहुत अच्छा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में तेजी आ सकती है और जब ऐसा होगा तो ये लार्ज-कैप कंपनियां उस तेजी को आगे बढ़ा सकती हैं। मीडियम से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए,यह बाजार 'वैल्यू बाइंग'के शानदार मौके दे रहा है।

बाजार में आज के लिए क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार पर अपनी आज की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22851-22910 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22971-23033-23110 पर है। इसके लिए पहला बेस 22573-22621 पर और बड़ा बेस 22469-22519 पर है। नई सीरीज की शुरुआत में FIIs के नेट शॉर्ट 2.67 लाख के पार हैं। ग्लोबल बाजारों से हैंडओवर फ्लैट रहे लेकिन रुझान निगेटिव है। कच्चा तेल थोड़ा नरम पड़ा है, लेकिन बॉन्ड यील्ड अब भी ऊंची है।

नई सीरीज के पहले दिन काउंटर ट्रेंड की गुंजाइश रहती है। लेकिन रिवर्सल के लिए मैक्रो इंडिकेटर्स का साथ जरूरी है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे खरीदारी का कोई मजबूत संकेत नहीं है। फिलहाल SELL ON RISE की रणनीति पर फोकस बेहतर रहेगा। रेजिस्टेंस-1 पार हुआ तो रेजिस्टेंस-2 जोन तक पुलबैक संभव है। बेस-1 और कल के LOW पर खास फोकस रहेगा। अगर बेस-1 टिकता है तो रिवर्सल ट्रेड मिल सकता है। बेस-1 टूटा तो SLs लगेंगे और बेस-2 का दबाव बढ़ेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 54810-55040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55291-55589 पर है। इसके लिए पहला बेस 54009-54177 पर और बड़ा बेस 53711-53856 पर है। कल इसमें तेज गिरावट आई। बेस-2 तक पहुंचकर रिकवरी दिखी। बैंकों का स्ट्रक्चर कमजोर है। शॉर्ट रोलओवर का दबाव है। 54800-55000 जोन में कॉल राइटर्स की पहली दीवार है। सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 56000 पर हुई है। 54000 पुट पर ठीक-ठाक OI है,बेस के लिए अहम है। आज कच्चे तेल और रुपए पर खास नजर रहेगी। रेजिस्टेंस-1 के नीचे SELL ON RISE की रणनीति काम कर सकती है। बेस-1 पर शॉर्ट करें, टिकने पर रिवर्सल की गुंजाइश होगी। 55040 के ऊपर ही स्ट्रेंथ और शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिलेंगे।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनको आज Hyundai और Kaynes Tech में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Hyundai में इनकी 2175 रुपए के टारगेट के लिए, 2050 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, Kaynes Tech में इनकी 3450 रुपए के टारगेट के लिए, 3550 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ बिकवाली की सलाह है

 

Stock Market Trend : मार्केट ट्रेंड अभी भी निगेटिव, कमजोर बाजार में कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।