Hot stocks : निफ्टी-बैंक निफ्टी तेजी के लिए तैयार, बुधवार को इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Hot stocks : कल बाजार में गिरावट के साथ ओपनिंग हुई है। उसके बाद निफ्टी ने 20 डीएमए के पास सपोर्ट लेते हुए वहां से रिकवरी की। ये काफी अच्छा संकेत है। जब तक निफ्टी 23500 के ऊपर टिका रहेगा तब तक लॉन्ग पोजीशन में बने रहने की सलाह होगी। 23500 पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Sock Market:मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी भी कल कमजोर खुला था और 20 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेते हुए रिकवर हुआ। इस इंडेक्स में बहुत अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 56800 के लेवल को छूने के लिए तैयार है

Hot stocks : ग्लोबल टेंशन के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन सोमवार को बाजार की शुरुआत मजबूत रिकवरी के साथ हुई। शुरुआती दबाव के बाद बाजार ने निचले स्तरों से शानदार वापसी दिखाई। ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 703 अंक गिरकर 76 हजार 848 पर और निफ्टी 208 अंक टूटकर 23 हजार 843 पर बंद हुआ। लेकिन दिन के लो से अच्छी रिकवरी ने सेंटीमेंट को संभाला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को सपोर्ट दिया।

सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो और तेल-गैस शेयरों में दबाव रहा, जबकि FMCG और IT इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। हालांकि,इस कमजोरी के बीच डिफेंस सेक्टर ने मजबूती दिखाते हुए बाजार को कुछ राहत जरूर दी। बड़े निवेशकों के सौदे की बात करें तो कल FII ने 1,983.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की वहीं,DIIने 2,432.30 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

निफ्टी व्यू


बुधवार 15 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं manasjaiswal.com में टेक्निकल एनालिस्ट मानस जायसवाल। इन्होंने बाजार की चल पर बात करते हुए कहा कि कि कल बाजार में गिरावट के साथ ओपनिंग हुई है। उसके बाद निफ्टी ने 20 डीएमए के पास सपोर्ट लेते हुए वहां से रिकवरी की। ये काफी अच्छा संकेत है। जब तक निफ्टी 23500 के ऊपर टिका रहेगा तब तक लॉन्ग पोजीशन में बने रहने की सलाह होगी। 23500 पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 24000 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें 24600 के पास स्थित 100 डे मूविंग एवरेज देखने को मिल सकता है। इस समय निफ्टी का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा लग रहा है।

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी भी कल कमजोर खुला था और 20 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेते हुए रिकवर हुआ। इस इंडेक्स में बहुत अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 56800 के लेवल को छूने के लिए तैयार है। यहां से इसमें 1200 अंकों तक की तेजी देखने को मिल सकती है। जब तक बैंक निफ्टी 54700 के ऊपर कायम रहेगा, इसमें तेजी का ट्रेंड कायम रहेगा।

बुधवार के लिए मानस जायसवाल की पसंदीदा पिक्स

MCX: इनकी पहली पसंद है एमसीएक्स जिसमें पहले से ही आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। लेकिन कल इस स्टॉक ने 2700-2710 रुपए की रेंज में स्थित बहुत ही अहम रेजिस्टेंस को पार कर लिया। यह एक अच्छा संकेत है। इस स्टॉक में 2724 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2875 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

UPL: इस स्टॉक में भी खरीदारी की सलाह है। पिछले हफ्ते शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कल गैप डाउन देखने को मिला लेकिन 20 DMA पर सपोर्ट लेते हुए अच्छी रिकवरी की। इस स्टॉक में 634 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 665 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करना चाहिए।

 

Global markets: US मार्केट में जोरदार तेजी, क्रूड की कीमतों में उछाल के बावजूद S&P 500 रिकॉर्ड स्तर के करीब

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।